सावन के आखिरी सोमवार पर महाकाल की नगरी में आस्था का सैलाब, अद्भुत फूलों से सजा महाकालेश्वर मंदिर

punjabkesari.in Monday, Aug 24, 2026 - 03:41 PM (IST)

Shri Mahakal Mahadev Mandir News : मध्य प्रदेश की धार्मिक राजधानी उज्जैन में आज सावन माह के चौथे और अंतिम सोमवार के अवसर पर भगवान महाकाल की नगरी शिवमय नजर आई। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर को आकर्षक फूलों से भव्य और मनमोहक तरीके से सजाया गया है। मंदिर की अद्भुत फूलों की सजावट श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई है।

सावन के अंतिम सोमवार पर भगवान महाकाल के दर्शन और पूजन के लिए देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उज्जैन पहुंचे हैं। सुबह से ही मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। दूर-दराज से आए श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन कर आस्था और भक्ति में डूबे नजर आए।

पूरे उज्जैन में हर ओर भगवान शिव के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है। श्रद्धालुओं में बाबा महाकाल के प्रति अपार श्रद्धा और उत्साह देखने को मिल रहा है। सावन के अंतिम सोमवार के चलते मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन और पूजन-अर्चन का माहौल बना हुआ है। महाकाल की भक्ति में डूबी अवंतिका नगरी का यह दृश्य श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक अनुभूति का केंद्र बना हुआ है।

-विशाल ठाकुर, उज्जैन 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa