श्री बांके बिहारी मंदिर में कुछ इस तरह मनाई गई मकर संक्रांति, देखें Latest Pics

punjabkesari.in Saturday, Jan 15, 2022 - 09:28 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Banke Bihari Temple Vrindavan: कल 14 जनवरी, 2022 को भारत भर में मकर संक्रांति का पर्व बहुत धूमधाम के साथ मनाया गया। वैसे तो ये पर्व अधिकतर लोग र्तीथ स्थानों पर जाकर मनाना पसंद करते हैं क्योंकि वहां पर दान-पुण्य का महत्व कईं गुणा बढ़ जाता है। कोरोना संकट के चलते और सरकार की गाइडलांइस को ध्यान में रखते हुए बहुत से स्थानों पर कर्फ्यू और लॉकडाउन भी रहा। श्रद्धालु चाहकर भी तीर्थ क्षेत्रों में जा नहीं पाए। 

PunjabKesari Shri Bankey Bihari Ji Temple Vrindavan

ठाकुर बांके बिहारी के प्यार में मतवाले भक्त वृंदावन जाने का मोह छोड़ नहीं पाए।

PunjabKesari Shri Bankey Bihari Ji Temple Vrindavan

चाहे हर साल की तरह वहां रौनक नहीं थी लेकिन फिर भी वहां की छटा निराली थी। सुबह 8.30 बजे बांके बिहारी अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए आए लेकिन उससे पहले ही बड़ी संख्या में भक्त आंखें बिछाए अपने सांवरिया का इंतजार करते दिखे।

PunjabKesari Shri Bankey Bihari Ji Temple Vrindavan

मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में हर कोई सबसे पहले बांके बिहारी का दीदार करने को ललायित था। दोपहर 1 बजे तक बिहारी जी ने भक्तों को खुले दर्शन दिए।

PunjabKesari Shri Bankey Bihari Ji Temple Vrindavan

उसके बाद शाम 4.30 बजे से लेकर रात 8.30 बजे तक बिहारी जी के दर्शनों के लिए भक्त आते रहे।

PunjabKesari Shri Bankey Bihari Ji Temple Vrindavan

श्री बांके बिहारी मंदिर के सेवाधिकारी राजू गोस्वामी जी ने पंजाब केसरी को बातचीत के दौरान बताया की वैसे तो हर साल मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर लगभग 10,000 श्रद्धालु आते हैं लेकिन इस वर्ष औसतन 2000-3000 लोग ही आए।

PunjabKesari Shri Bankey Bihari Ji Temple Vrindavan

सुबह के समय बिहारी जी को अपने अन्नय भक्त के द्वारा भेंट की गई लाल रंग की पोशाक पहनाई गई।

PunjabKesari Shri Bankey Bihari Ji Temple Vrindavan

उसके बाद उन्होंने अपने दो अन्य प्रेमी भक्तों की पसंद की दो अलग-अलग तरह की पीले रंग की पोशाके धारण करी। 

PunjabKesari Shri Bankey Bihari Ji Temple Vrindavan

इसके अतिरिक्त ठंड का मौसम होने के कारण भक्त अपने प्रियतम बिहारी जी के लिए शॉल, कंबल, रजाई और गर्म कपड़े लेकर आए।

PunjabKesari Shri Bankey Bihari Ji Temple Vrindavan

राजू गोस्वामी जी ने आगे बताया बांके बिहारी जी को ठंड न लगे इसके लिए भक्तों के द्वारा चांदी की अंगीठी, की सेवा भी कराई गई बहुत सारे भक्त बांके बिहारी जी को कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए अपनी श्रद्धा अनुसार अंगिठी सेवा भी करते हैं।

PunjabKesari Shri Bankey Bihari Ji Temple Vrindavan

वैसे तो बिहारी जी को रोजमर्रा के भोग लगाए गए लेकिन मकर संक्रांति होने के कारण आज विशेष तौर पर उन्हें खिचड़ी, चिक्की, रेवड़ी, गजक, तिल, मूंगफली, फल, ड्राइ फ्रूट का भोग लगाया गया।

PunjabKesari Shri Bankey Bihari Ji Temple Vrindavan

जो भक्तों में भी बांटा गया।

PunjabKesari Shri Bankey Bihari Ji Temple Vrindavan

PunjabKesari Shri Bankey Bihari Ji Temple Vrindavan

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News