Kundli Tv- श्री भड्डली नवमी आज: एक से दो होने के लिए दिन-रात हैं खास

punjabkesari.in Saturday, Jul 21, 2018 - 03:11 PM (IST)

PunjabKesari

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

PunjabKesari21 जुलाई शनिवार को श्री भड्डली नवमी अथवा भडल्या नवमी तिथि है। जो भड़ली नवमी नाम से भी जानी जाती है और विशेष तौर पर उत्तर भारत में मनाई जाती है। इसे विवाह के लिए अक्षय तृतीया के समान ही अबूझ मुहूर्त मानते हैं। इस दिन शादी की जा सकती है। जिन लोगों के विवाह के लिए कोई मुहूर्त नहीं निकलता उनका विवाह इस दिन किया जाए तो उनके वैवाहिक जीवन में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं होता।
  PunjabKesari
इस दिन गुप्त नवरात्र का विश्राम भी हो रहा है इसलिए यह दिन अत्यधिक शुभ है। विवाह के लिए केवल आज का ही मुहूर्त शेष बचा है। इसके पश्चात शादी के लिए कोई भी मुहूर्त नहीं है। 23 जुलाई को देवशयनी एकादशी से चातुर्मास आरंभ हो जाएगा। फिर 19 नवंबर को देव उठनी ग्यारस तक कोई भी शुभ काम नहीं किए जा सकते। चार महीने तक केवल प्रभु के भजन-कीर्तन पर बल दिया जाता है। इससे अक्षय पुण्यों की प्राप्ति होती है। 

 PunjabKesari
23 जुलाई से देवशयनी एकादशी होने से देव सो जाएंगे और चातुर्मास प्रारंभ हो जाएगा। चातुर्मास के 4 माह विवाह अौर अन्य शुभ कार्य नहीं किए जाते। 19 नवंबर को देव उठनी ग्यारस पर देवताओं के जागने पर चातुर्मास समाप्त होगा। देवों के जागने पर अबूझ मुहूर्त में लग्न कार्य, खरीदारी अौर अन्य शुभ काम शुरु होंगे। 

Kundli Tv- इन राशियों के लोग दूसरों पर लुटाते हैं पैसा

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News