शिमला के शिव बावड़ी शिव मंदिर में भूस्खलन में दबे सभी 20 शव बरामद

punjabkesari.in Friday, Aug 25, 2023 - 07:58 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

शिमला (संतोष): शिमला के समरहिल स्थित शिव बावड़ी शिव मंदिर में भूस्खलन के बाद मिसिंग 3 लोगों दादा-पोती व एक अन्य व्यक्ति के शव 11वें दिन बरामद कर लिए गए। सभी शव मिलने के बाद अब रैस्क्यू ऑप्रेशन बंद कर दिया गया है।  मिसिंग रिपोर्ट के अनुसार पुलिस के पास 20 लोगों की सूची थी। गुरुवार को छोटी चेन वाली पोकलेन मशीन की मदद से यहां सर्च ऑप्रेशन चला और दादा पवन शर्मा, उनकी 4 वर्ष की पोती समायरा और 28 वर्षीय नीरज ठाकुर के शव को बरामद कर लिया गया है। 

इस हादसे में पवन शर्मा के 7 लोगों का पूरा परिवार खत्म हो गया है और परिवार में एक ही बेटी बची है जिसका विवाह लुधियाना में हुआ है। वहीं समरहिल निवासी नीरज ठाकुर अपने पीछे मां शांति देवी, पत्नी समा ठाकुर और बेटी सान्या को छोड़ गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News