Shardiya Navratri Day 8: ऐसा करने से माता महागौरी आपके घर में करेंगी प्रवेश

punjabkesari.in Wednesday, Oct 09, 2024 - 04:01 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shardiya Navratri 2024 Day 8: शारदीय नवरात्रि के पर्व के दौरान अष्टमी तिथि का बड़ा महत्व माना जाता है। कई भक्त इस दिन कन्या पूजन भी करते हैं। साथ ही इस दिन किए जाने वाले कुछ ऐसे उपाय भी हैं, जो आपको जीवन में सुख-समृद्धि और माता रानी की कृपा दिलाते हैं। इन कार्यों को करने से जीवन की कई मुश्किलों से आपको छुटकारा मिल सकता है। आज इन्हीं उपायों के बारे में हम आपको अपने इस लेख में जानकारी देंगे।

PunjabKesari Shardiya Navratri 2024 Day 8

Light a ghee lamp on the eighth day of Navratri नवरात्रि की अष्टमी तिथि को जलाएं घी का दीपक
शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि 11 अक्टूबर को है। इस दिन अगर आप पूजा के दौरान गाय के घी का दीपक जलाते हैं, तो माता की कृपा आप पर बरसती है। गाय का दीपक जलाने के साथ ही इस दिन आपको माता के मंत्रों का जप भी करना चाहिए। यह आसान सा उपाय आपके जीवन में धन-धान्य की वृद्धि करता है, साथ ही करियर के क्षेत्र में भी आपको सफलता प्राप्त होने लग जाती है।

Form of Maa Mahagauri माता महागौरी का स्वरूप
देवी महागौरी की चार भुजाएं हैं और वे वृषभ की सवारी करती हैं। वे दाहिने एक हाथ से अभय मुद्रा धारण की हुईं हैं, वहीं दूसरे दाहिने हाथ में त्रिशूल है और बाएं एक हाथ में डमरू तथा दूसरे बाएं हाथ से वे वर मुद्रा में हैं।

Mythological beliefs related to Mata Mahagauri माता महागौरी से जुड़ी पौराणिक मान्यताएं
पौराणिक मान्याताओं के अनुसार देवी पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए गर्मी, सर्दी और बरसात का बिना परवाह किए कठोर तप किया था जिसके कारण उनका रंग काला हो गया था। उसके बाद शिव जी उनकी तपस्या से प्रसन्न हुए और गंगा के पवित्र जल से स्नान कराया जिसके बाद देवी का रंग गोरा हो गया। तब से उन्हें महागौरी कहा जाने लगा।

Mantra of Maa Mahagauri माता महागौरी मंत्र
ॐ देवी महागौर्यै नमः॥

Mata Mahagauri Prthana Mantra माता महागौरी प्रार्थना मंत्र
श्वेते वृषेसमारूढा श्वेताम्बरधरा शुचिः।
महागौरी शुभं दद्यान्महादेव प्रमोददा॥

Mata Mahagauri stuti माता महागौरी स्तुति
या देवी सर्वभू‍तेषु मां महागौरी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

PunjabKesari Shardiya Navratri 2024 Day 8

Mata Mahagauri Meditation Mantra माता महागौरी ध्यान मंत्र
वन्दे वाञ्छित कामार्थे चन्द्रार्धकृतशेखराम्।
सिंहारूढा चतुर्भुजा महागौरी यशस्विनीम्॥
पूर्णन्दु निभाम् गौरी सोमचक्रस्थिताम् अष्टमम् महागौरी त्रिनेत्राम्।
वराभीतिकरां त्रिशूल डमरूधरां महागौरी भजेम्॥
पटाम्बर परिधानां मृदुहास्या नानालङ्कार भूषिताम्।
मञ्जीर, हार, केयूर, किङ्किणि, रत्नकुण्डल मण्डिताम्॥
प्रफुल्ल वन्दना पल्लवाधरां कान्त कपोलाम् त्रैलोक्य मोहनम्।
कमनीयां लावण्यां मृणालां चन्दन गन्धलिप्ताम्॥

Mata Mahagauri stotra माता महागौरी स्त्रोत
सर्वसङ्कट हन्त्री त्वंहि धन ऐश्वर्य प्रदायनीम्।
ज्ञानदा चतुर्वेदमयी महागौरी प्रणमाम्यहम्॥
सुख शान्तिदात्री धन धान्य प्रदायनीम्।
डमरूवाद्य प्रिया अद्या महागौरी प्रणमाम्यहम्॥
त्रैलोक्यमङ्गल त्वंहि तापत्रय हारिणीम्।
वददम् चैतन्यमयी महागौरी प्रणमाम्यहम्॥

This remedy of Maa Mahagauri will open the doors of progress माता महागौरी का यह उपाय खोलेगा उन्नति के द्वार
अगर आपके काम बार-बार अटकते हैं, करियर-कारोबार में आपको मनचाही सफलता नहीं मिल रही है तो नवरात्रि के आठवें दिन आपको सिंदूर से जुड़ा एक उपाय करना चाहिए। आपको करना बस इतना है कि सिंदूर के साथ एक सुपारी लेकर इसे माता महागौरी को अर्पित कर देना है। पूजा समाप्ति के बाद सिंदूर और सुपारी को लेकर घर के मुख्य दरवाजे के पास आप रखें। मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से माता आपके घर में प्रवेश करती हैं। यह उपाय उन्नति के द्वार खोलने वाला माना जाता है। साथ ही धन लाभ भी आपको यह उपाय करने से मिलता है।

PunjabKesari Shardiya Navratri 2024 Day 8

आचार्य पंडित सुधांशु तिवारी
प्रश्न कुण्डली विशेषज्ञ/ ज्योतिषाचार्य
सम्पर्क सूत्र:-  9005804317


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News