अष्टमी 19 व नवमी 20 अक्तूबर को मनाई जाएगी : गोपाल शास्त्री
punjabkesari.in Monday, Oct 19, 2026 - 08:16 AM (IST)
Shardiya Navratri Ashtami Navami Tithi : शारदीय नवरात्र के दौरान अष्टमी और नवमी की तिथियों को लेकर श्रद्धालुओं में बने संशय को दूर करते हुए मां वैष्णो देवी के वरिष्ठ पुजारी गोपाल शास्त्री ने कहा कि अष्टमी का पूजन एवं व्रत 19 अक्तूबर को होगा और नवमी का पूजन 20 अक्तूबर को किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 19 अक्तूबर को अष्टमी तिथि सुबह 10:52 बजे तक रहेगी। ऐसे में अष्टमी का पूजन और व्रत इसी दिन किया जाएगा। वहीं, 20 अक्तूबर को नवमी तिथि दोपहर 12:51 बजे तक रहेगी, जिसके चलते नवमी का पूजन इस दिन किया जाएगा।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
