Shani Sade Sati 2027: सावधान! 2027 में इस राशि पर शुरू होने वाली है शनि की साढ़ेसाती

punjabkesari.in Wednesday, Aug 19, 2026 - 11:01 AM (IST)

Shani Sade Sati 2027: कर्मफल दाता शनि जब भी अपनी राशि बदलते हैं तो 12 राशियों पर अच्छे-बुरे प्रभाव पड़ते हैं। आने वाले साल 2027 में शनि का बड़ा गोचर होगा। जिसका सबसे अधिक प्रभाव शुक्र की प्रिय राशि वृषभ पर होगा। ये राशि परिवर्तन 3 जून 2027 से शुरू होगा। वृषभ राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रथम चरण, जिसे उदय चरण कहते हैं आरंभ होने जा रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, वृषभ राशि के स्वामी शुक्र हैं और शनि व शुक्र के बीच मित्रता का संबंध है। अत: वृषभ राशि वालों पर साढ़ेसाती का उतना गहरा प्रभाव नहीं रहेगा। जितना अन्य राशियों को भुगतना पड़ता है। समय-समय पर उन्हें  लाइफ के बड़े चैलेंज फेस करने पड़ेंगे।

PunjabKesari Shani Sade Sati 2027

साढ़ेसाती के तीन चरण और वर्तमान स्थिति
शनि की साढ़ेसाती साढ़े सात साल की होती है, जिसे तीन ढाई-ढाई वर्ष के 3 चरणों (उदय, चरम और अस्त) में बांटा गया है। वर्तमान में (2026 तक), मेष राशि पर प्रथम, मीन पर द्वितीय और कुंभ राशि पर साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है। 2027 में वृषभ राशि इस चक्र का हिस्सा बन जाएगी।

जीवन के इन पड़ावों पर वृषभ राशि वालों पर साढ़ेसाती डालेगी अपना प्रभाव, रहे सावधान:
चादर के बाहर पैर पसारने भारी पड़ेंगे। जरुरत की चीजों को ही प्राथमिकता दें अन्यथा आर्थिक बोझ बढ़ने से बैंक बैंलेंस खाली हो सकता है। 

अपनी फीलिंग्स को ओवरथिंकिंग का रुप न दें अन्यथा डिप्रेशन की समस्या हो सकती है। भय और चिंता के तले दबने के बजाय उसका डट कर सामना करना होगा।

वर्क प्लेस पर पॉलिटिक्स का शिकार हो सकते हैं। खुद के अतिरिक्त किसी पर भी भरोसा न करें। दोस्त की आड़ में दुश्मनों से सतर्क रहें। 

अपनी फूड हैबिट्स पर कंस्ट्रेंट करें। जीभ के स्वाद में स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ न करें। 

PunjabKesari Shani Sade Sati 2027

शनि देव को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय
शमी वृक्ष की पूजा करें।

बंदरों को गुड़ और चने खिलाएं।

काले कपड़े में काली मिर्च और 11 रुपए बांधकर दान करें।

800 ग्राम काले तिल को पानी में भिगो कर रखें। फिर शनिवार के दिन उसे पीसकर उसमें गुड़ मिलाकर उसके 8 लड्‌डू बना लें और काले घोड़े को खिलाएं। ये टोटका 8 शनिवार तक लगातार करें।

PunjabKesari Shani Sade Sati 2027

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News