Shani Margi 2025: कर्क, वृश्चिक और कुंभ में चांदी के पाए पर शनि, 28 नवंबर से खुलेंगे अचानक धन लाभ और तरक्की के दरवाज़े

punjabkesari.in Thursday, Nov 27, 2025 - 08:56 AM (IST)

Shani Margi 2025: 28 नवंबर 2025 को शनि देव मीन राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। हिंदू ज्योतिष में शनि का मार्गी होना न्याय, फल, कर्म और धन से जुड़ी बड़ी खगोलीय घटना मानी जाती है। खास बात यह है कि शनि इस समय 3 राशियों कर्क, वृश्चिक और कुंभ में चांदी के पाए पर बैठे हैं। यह स्थिति जीवन में अचानक बदलाव, धन लाभ, तरक्की और मनोकामना पूर्ति का संकेत देती है। आइए विस्तार से जानते हैं कि किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है।

PunjabKesari Shani Margi 2025\

शनि का चांदी का पाया क्या होता है?
जब किसी राशि में शनि गोचर कर रहे हों और चंद्रमा उस समय शनि से दूसरे, पांचवें या नवें भाव में हो, तो यह स्थिति चांदी का पाया कहलाती है। इसे शनि की सबसे शुभ चाल माना जाता है। 29 मार्च 2025 को शनि मीन राशि में प्रवेश करते ही कर्क, वृश्चिक और कुंभ राशि पर चांदी का पाया सक्रिय हो गया था। अब मार्गी होते ही इनके जीवन में बड़ा परिवर्तन दिखाई देगा।

Shani Margi 2025
कर्क राशि: आय में अचानक वृद्धि और प्रमोशन के योग
शनि का मार्गी होना कर्क जातकों के लिए सुनहरे अवसर लेकर आ रहा है।
नौकरी में तरक्की और सैलरी बढ़ने के प्रबल योग।
रुका हुआ धन वापस मिलेगा।
पुराने निवेश से बड़ा मुनाफा।
परिवार में सुख-सुविधाओं में वृद्धि।
ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा और मान-सम्मान बढ़ेगा।
लंबे समय से चल रहे विवाद या तनाव खत्म होंगे।
उपाय: शनिवार को काले तिल का दान करें।

Shani Margi 2025

वृश्चिक राशि: प्रमोशन, विदेश यात्रा और आर्थिक मजबूती
शनि वृश्चिक राशि में चांदी के पाए से अत्यधिक शुभ फल प्रदान करेंगे।
नौकरी में प्रमोशन निश्चित।
लंबे समय से अटका हुआ कोई बड़ा काम पूरा होगा।
विदेश यात्रा या विदेशी प्रोजेक्ट मिलने का योग।
व्यवसाय में बड़ा मुनाफा।
धन की कमी पूरी तरह समाप्त होगी।
उपाय: पीपल के पेड़ पर शाम को सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

Shani Margi 2025

कुंभ राशि: अचानक धन लाभ और सफलता
कुंभ राशि में शनि स्वयं के चांदी के पाए पर होने से कई गुना शुभ फल देंगे।
अचानक धन लाभ या इनकम का नया स्त्रोत।
बिजनेस में बड़ा ग्रोथ और नए अवसर।
नौकरी की तलाश है तो मनचाही नौकरी मिलेगी।
अधूरे कार्य तेजी से पूरे होंगे।
विदेश यात्रा के प्रबल योग।
उपाय: गरीबों को काले कंबल या लोहे का दान करें।

28 नवंबर 2025 को शनि का मार्गी होना इन 3 राशियों की किस्मत पलट सकता है। जहां कर्क को स्थिर आय और सम्मान मिलेगा, वहीं वृश्चिक को प्रमोशन और आर्थिक मजबूती, और कुंभ को अचानक धन लाभ का साथ मिलेगा।

PunjabKesari Shani Margi 2025

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News