शनि अमावस्या: ज़रूर अपनाएं पीपल के पेड़ से जुड़े ये चमत्कारी टोटके, भरेंगे धन के भंडारे

punjabkesari.in Friday, Apr 29, 2022 - 02:12 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सभी अमावस्या में शनि अमावस्या को बेहद ही खास माना गया है। अब जैसे वैशाख का महीना चल रहा है। इस बार वैशाख माह में 30 अप्रैल, दिन शनिवार को अमावस्या पड़ रही है। इस दिन शनिदेव की पूजा-अर्चना व स्नान दान का खास महत्व होता है। तो वही इस दिन पीपल पेड़ की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है क्योंकि इसमें सभी देवी-देवताओं व पितरों का वास होता है। तो ऐसे में अगर इस दिन पीपल पेड़ से जुड़े कुछ उपाय कर लिए जाएं तो व्यक्ति का भाग्य चमक उठता है। तो चलिए जानते हैं पीपल पेड़ से जुड़े कुछ उपायों के बारे में-

PunjabKesari, Shani Amavasya 2022, Shani Amavasya 2022 Upay

शनैश्चरी अमावस्या के दिन पीपल के वृक्ष की पूजा करना विशेष फलदायी माना जाता है। इस दिन पीपल पूजन करने से सौभाग्य बढ़ता है और पितृ प्रसन्न होकर अपना आशीर्वाद देते हैं। मान्यता है कि इस दिन पीपल के पेड़ में अन्य देवी-देवता और पितरों का वास होता है और अमावस्या के दिन पीपल के वृक्ष की पूजा करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है। इस दिन पीपल वृक्ष की परिक्रमा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है साथ ही आयु में वृद्धि होती है।

शनिदेव की पीड़ा को शांत करने के लिए शनिवार के दिन पीपल का वृक्ष लगाने का विधान है। धार्मिक दृष्टि से इस दिन पीपल का वृक्ष लगाने से शनि ग्रह के प्रभावों से शांति मिलती है। तो ऐसे में शनि अमावस्या के दिन पीपल का पेड़ ज़रूर लगाएं। ग्रंथों में कहा गया है कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में एक पीपल का पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। जो लोग जीवन में पीपल का एक भी पौधा लगा देते हैं। उन्हें जीवन भर कोई भी संकट नहीं रहता। मान्यता है कि इस पीपल के पौधे में रविवार के दिन छोड़कर नियमित रूप से जल भी अर्पित करना चाहिए। कहते हैं कि वृक्ष बढ़ने के साथ ही आपकी सुख-समृद्धि में भी विकास होता है।

PunjabKesari, Shani Amavasya 2022, Shani Amavasya 2022 Upay

अगले टोटके के तौर पर आपको बताते हैं कि गीता में भगवान श्री कृष्ण ने स्वयं बताया है कि 'अश्वत्थः सर्ववृक्षाणां' अर्थात मैं सब वृक्षों में पीपल का वृक्ष हूं' इस कथन में उन्होंने अपने आपको पीपल के वृक्ष के समान ही बताया है। इसलिए धार्मिक दृष्टि से पीपल के पेड़ बेहद ही खास माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार खासतौर पर शनैश्चरी अमावस्या के दिन पीपल के वृक्ष को प्रणाम कर उसकी परिक्रमा करने से मानव की आयु लंबी होती है और जो व्यक्ति इस दिन पीपल के वृक्ष पर तिल, गुड़ मिश्रित जल अर्पित करता है उसके सभी पापों का नाश होता है और स्वर्ग की प्राप्ति होती है।

तो वही मान्यता है कि आर्थिक व मानसिक परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए शनि अमावस्या के दिन पीपल के वृक्ष के नीचे बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करना बहुत लाभकारी होता है। इस दिन पीपल के पेड़ के नीचे हनुमान चालीसा पड़ने से व्यक्ति को आर्थिक, शारीरिक और मानसिक परेशानियों से मुक्ति मिलती है। 

इसके अलावा अगर कुंडली में शनि के अशुभ प्रभाव के कारण आपको जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, तो इसके लिए इस दिन सूर्योदय से पहले ही स्नान करने के बाद पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इसके बाद शनिदेव से अपने कष्टों से मुक्ति की प्रार्थना करें। इसका शुभ फल आपको जरूर मिलेगा।


PunjabKesari, Shani Amavasya 2022, Shani Amavasya 2022 Upay


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News