Shani Amavasya 2019: शनि का आशीर्वाद पाने के लिए क्या करें, क्या न करें

punjabkesari.in Friday, May 03, 2019 - 11:03 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

कल शनि अमावस्या का दिन है, जो शनि देव को बहुत प्रिय है। उनकी कृपा और आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो कल कुछ चीजों को न खाएं-पीएं। एक दिन अपनी जीभ पर नियंत्रण रखने से आप शनिदेव के अशुभ प्रभावों को काफी हद तक कम कर सकते हैं।सादा दूध अथवा दही, आम का अचार, मदिरा, नौन वैज ( मांस, मछली आदि), लाल म‌िर्च और मसूर दाल नहीं खाएं। इसके अतिरिक्त कुछ खास करने से उनका प्यार और आशीर्वाद पाया जा सकता है। यदि आप ऐसा करेंगे तो शनि कभी आपको परेशान नहीं करेंगे।

PunjabKesari Shani Amavasya 2019

शनिवार को सुबह उठकर नित्य क्रियाओं से निवृत होकर सरसों के तेल से मालिश करें। 

नहाने के पानी में थोड़े से काले तिल डालकर स्नान करें। 

11 बार महाराज दशरथ द्वारा लिखित दशरथ स्तोत्र का पाठ करें।

उड़द दाल की खिचड़ी बनाकर स्वयं भी खाएं और परिवार के अन्य सदस्यों को भी खिलाएं।

शाम को 5 बजे के बाद जल में चीनी एवं काले तिल डालकर पीपल की जड़ में चढ़ा कर तीन परिक्रमा करें।

PunjabKesari Shani Amavasya 2019

शनि देव की प्रतिमा पर तेल चढ़ाकर इन मंत्रों का जाप करें-
शनि वैदिक मंत्र 'ओम शं नो देवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये। शं योरभि स्रवन्तु न:।'
शनि पौराणिक मंत्र 'ऊं नीलांजनसमाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम। छायामार्तण्डसंभुतं नमामि शनैश्चरम।' 

PunjabKesari Shani Amavasya 2019


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News