जामा मस्जिद में मांस मिलने से इलाके में तनाव, गिरफ्तारी के बाद हंगामा

punjabkesari.in Saturday, Apr 12, 2025 - 08:46 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

आगरा (प.स.): शहर की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में शुक्रवार सुबह संदिग्ध मांस का पैकेट मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नजरुद्दीन नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद लोगों ने हंगामा किया। उसकी पहचान सी.सी.टी.वी. फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बरामद मांस को फोरैंसिक जांच के लिए भेजा गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। आरोपी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एन.एस.ए.) के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। घटना के बाद मस्जिद परिसर में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल बन गया। जुमे की नमाज के बाद कुछ लोगों ने प्रदर्शन किया, जिसके चलते पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। गौरतलब है कि आरोपी की मंशा 2 समुदायों में दंगा करवाने की थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News