Sagittarius- कम ही लोग जानते हैं, धनु राशि वालों के ये राज़

punjabkesari.in Wednesday, Mar 17, 2021 - 12:11 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Sagittarius traits and personality characteristics- धनु राशि नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के प्रथम चरण से बनी है। यह दिन में बलशाली होकर पूर्व दिशा की स्वामी है। ज्योतिष के राशि चक्र में यह नौवीं राशि है जिसके स्वामी गुरु हैं। बुधवार और शुक्रवार इस राशि के शुभ दिन हैं जबकि हरा, नारंगी, श्वेत और हल्का नीला रंग इसके लिए शुभ माने जाते हैं। इस राशि का तत्व अग्नि है। धनु राशि के जिन जातकों के चेहरे, भुजा, पेट या छाती पर तिल का निशान होता है, वे काफी भाग्यशाली होते हैं।

PunjabKesari Secrets Of The Sagittarius Personality

धनु राशि के जातक काफी उदार, आदर्शवादी और मजाकिया प्रवृत्ति के तथा खुले माहौल में रहना पसंद करते हैं। इन्हें अपनी आजादी में व्यवधान सहन नहीं होता। ये तीव्र जिज्ञासा से भरे और भ्रमण के शौकीन होते हैं लेकिन चिपकू लोगों को नापसंद करते हैं।
अगर किसी के साथ उनकी सही ट्यूननिंग बैठ जाए तो ये बहुत वफादार, भरोसेमंद और समर्पित साबित होते हैं तथा जीवन एवं संस्कृति की विविधता का आनंद लेना बेहद पसंद करते हैं। इस राशि के जातक बहुत महत्वाकांक्षी होते हैं। अपने लिए पहले से ज्यादा बड़े लक्ष्य तय करने में इनका विश्वास होता है। कभी-कभी उत्साह में आकर ये कुछ ऐसे काम कर देते हैं जिनके परिणाम अच्छे नहीं होते और कभी-कभी इनमें असुरक्षा की भावना भी आ जाती है। 

अपनी मित्र मंडली के बीच ये खासे लोकप्रिय एवं चर्चित होते हैं। इनकी दोस्ती कई प्रभावशाली लोगों से भी रहती है। हालांकि, इनके दुश्मन और ईर्ष्या करने वाले भी काफी होते हैं लेकिन इन्हें अधिक नुक्सान नहीं पहुंचा पाते।

इस राशि के जातक किसी एक रिश्ते में पड़ कर बोर होने से डरते हैं। उन्हें लगता है कि किसी एक इंसान के साथ रिश्ता कायम करके उनकी जिंदगी एक ढर्रे पर चल कर बोरियत से भर जाएगी।

PunjabKesari Secrets Of The Sagittarius Personality

धनु राशि वाले लड़के सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर होते हैं और अपने साथी को भी प्रेरणा देते हैं। जिंदगी की हर परेशानी का जवाब ये अपनी दिलकश मुस्कान से देते हैं। यह भी कहा जाता है कि धनु राशि वाले काफी खुले विचारों के होते हैं। जीवन के अर्थ को अच्छी तरह समझते हैं। दूसरों के बारे में जानने की कोशिश हमेशा करते रहते हैं। 

ये रोमांचप्रिय, निडर व आत्मविश्वासी, अत्यधिक महत्वाकांक्षी और स्पष्टवादी होते हैं लेकिन स्पष्टवादिता के कारण दूसरों की भावनाओं को ठेस भी पहुंचा देते हैं। इनके अनुसार जो इनके द्वारा परखा हुआ है वही सत्य है अत: इनके मित्र कम होते हैं। ये धार्मिक विचारधारा से दूर होते हैं।

धनु राशि के लड़के मध्यम कद-काठी के होते हैं। इनके बाल भूरे और आंखें बड़ी होती हैं। इनमें धैर्य की कमी होती है। इन्हें मेकअप करने वाली लड़कियां पसंद होती हैं तथा भूरा और पीला रंग प्रिय होता है। अपनी पढ़ाई और करियर के कारण अपने जीवन साथी और विवाहित जीवन की उपेक्षा कर देते हैं। 

धनु राशि की लड़कियां लम्बे कदमों से चलने वाली होती हैं। ये आसानी से किसी के साथ दोस्ती नहीं करतीं। ये अच्छी श्रोता होती हैं और इन्हें खुले और ईमानदारीपूर्ण व्यवहार के व्यक्ति पसंद आते हैं। इनके जीवन में भौतिक सुखों की महत्ता रहती है। सामान्यत: सुखी और सम्पन्न जीवन व्यतीत करती हैं।

PunjabKesari Secrets Of The Sagittarius Personality


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News