Sawan Somwar 2021: मृत्युतुल्य दुखों की काट हैं ये उपाय

punjabkesari.in Monday, Aug 16, 2021 - 07:14 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Sawan Somwar 2021: पौराणिक कथानुसार चंद्र का विवाह दक्ष प्रजापति की 27 नक्षत्र कन्याओं के साथ सम्पन्न हुआ। उनकी 27 पत्नियों में से रोहिणी बहुत रूपवती थीं। अत: चंद्र का रोहिणी पर अधिक स्नेह देख शेष कन्याओं ने अपने पिता दक्ष से अपना दुख प्रकट किया। दक्ष स्वभाव से ही क्रोधी प्रवृत्ति के थे और उन्होंने क्रोध में आकर चंद्र को श्राप दिया,‘‘तुम क्षय रोग से ग्रस्त हो जाओगे।’’

PunjabKesari Sawan Somwar
इसके परिणामस्वरूप चंद्र क्षय रोग से ग्रस्त होने लगे और उनकी कलाएं क्षीण होने लगीं। नारद जी ने उन्हें मृत्युंजय भगवान आशुतोष की आराधना करने को कहा तो उन्होंने भगवान आशुतोष की आराधना की।

चंद्र अंतिम सांसें गिन रहे थे कि भगवान शंकर ने प्रदोषकाल में चंद्र को पुनर्जीवन का वरदान देकर उसे अपने मस्तक पर धारण कर लिया अर्थात चंद्र मृत्युतुल्य होते हुए भी मृत्यु को प्राप्त नहीं हुए। पुन: धीरे-धीरे चंद्र स्वस्थ होने लगे तथा पूर्णमाशी पर पूर्ण चंद्र के रूप में प्रकट हुए।

PunjabKesari Sawan Somwar
Follow these astrological tips to calm down your mind यदि आप भी मृत्यु के समान दुखों से जूझ रहे हैं तो करें ये उपाय
सोमवार का व्रत करें।

सोमवार को सफेद चीज़ें जैसे चावल, चीनी और दूध का दान करें।

ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करें।

सफेद रंग के वस्त्र पहनें।

घुरुद्र, महारुद्र और अतिरुद्र का नियमित रुप से पाठ करें। संभव न हो तो सोमवार और त्रयोदशी के दिन अवश्य करें।

PunjabKesari Sawan Somwar
सावन की रात रुद्राक्ष की माला से "ॐ चंद्रशेखराय नमः" और  "ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चन्द्रमसे नमः"  मंत्रों का जाप करें।

इस मंत्र के प्रभाव से गंभीर और असाध्य रोगों पर विजय प्राप्त की जा सकती है- ऊँ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्‌। उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्‌।।

सोमवार की शाम इस मंत्र का जाप करें- ॐ महाशिवाय सोमाय नमः

सफेद मिठाई या खीर का दान करें।

PunjabKesari Sawan Somwar


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News