Sawan Pradosh Vrat 2023: आज करें ये सरल उपाय, खुशियां देंगी आपके द्वार पर दस्तक

punjabkesari.in Friday, Jul 14, 2023 - 12:15 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Sawan Pradosh Vrat 2023: सावन और प्रदोष दोनों ही महादेव को बहुत प्रिय हैं। प्रदोष का व्रत करने से महादेव बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं। वैसे तो सावन में 2 बार प्रदोष का व्रत रखा जाता है लेकिन अधिक मास होने के कारण इस बार श्रावण माह में 4 बार इस व्रत को रखा जाएगा। आज सावन का पहला प्रदोष व्रत है। पुराणों के अनुसार ये उपवास रखने से व्यक्ति के जीवन से पाप धुल जाते हैं और दो गायों के दान के समान पुण्य प्राप्त होता है।

इसका जिक्र शिव चालीसा में भी किया गया है: त्रयोदशी व्रत करें हमेशा। ताके तन नहीं रहै कलेशा।

PunjabKesari Sawan Pradosh Vrat

इसका मतलब त्रयोदशी व्रत जीवन के सारे कलेश दूर कर देता है। सावन माह में तो ये व्रत और भी ज्यादा खास है क्योंकि ये सावन के महीने में आ रहा है। अगर आप भी अपने जीवन से परेशानियों को दूर करना चाहते हैं तो करें ये सरल उपाय-

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Please Bholenath with these measures इन उपायों से करें भोलेनाथ को खुश
प्रदोष व्रत के दौरान शिव जी का रुद्राभिषेक जरूर करें। अगर आर्थिक दशा कमजोर चल रही है तो खुद अभिषेक करें। इसके लिए एक बिल्व पत्र पर सफेद चंदन से राम लिखें और शिवलिंग पर चढ़ाएं। रुद्राभिषेक करते हुए ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें।

अगर राहु से परेशान हैं तो प्रदोष व्रत के दिन शिव जी को धतूरे का फूल जरूर चढ़ाएं।

PunjabKesari Sawan Pradosh Vrat

जीवन की समस्त बाधा को दूर करने के लिए जल में काले तिल और गंगाजल मिलाकर शिवलिंग पर अर्घ्य दें। ऐसा करने से जल्दी ही आपको अपनी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

माता पार्वती और भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए आज शाम को भोलेनाथ के सामने बैठकर शिव चालीसा का पाठ करें।

आज के दिन सफेद चीज जैसे दूध, दही और चीनी का दान करें। ऐसा करने से चंद्रमा भी मजबूत होता है और मानसिक परेशानियों से राहत मिलती है।

PunjabKesari Sawan Pradosh Vrat

प्रदोष व्रत के दिन शाम के समय भोलेनाथ की पूजा करने के बाद आरती अवश्य करें।

Sawan Pradosh fast auspicious time सावन प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त: सावन माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 14 जुलाई 2023 को रात 07.17 को शुरू होगी और 15 जुलाई रात 08.32 मिनट पर इसका समापन होगा।

पूजा का समय: रात 07.21 से रात 09.24 तक

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News