Sadhguru Motivational Quotes : क्या आपका मन आपकी बात नहीं सुनता ? सद्गुरु के ये 5 सूत्र बदल देंगे आपका नजरिया

punjabkesari.in Monday, Jan 12, 2026 - 01:19 PM (IST)

Sadhguru Motivational Quotes : क्या आपका मन भी एक अनियंत्रित घोड़े की तरह है जो आपको कहीं भी खींच कर ले जाता है। हम अक्सर कहते हैं, मेरा मन नहीं मान रहा या मैं चाहकर भी एकाग्र नहीं हो पा रहा। सद्गुरु कहते हैं कि मन कोई शत्रु नहीं है, बल्कि यह एक अत्यंत परिष्कृत मशीन है। समस्या यह नहीं है कि मन अशांत है, समस्या यह है कि आपके पास इसका यूजर मैनुअल नहीं है। तो आइए जानते हैं सद्गुरु के 5 जीवन बदलने वाले संदेशों के बारे में-

Sadhguru Motivational Quotes

मन को रोकने की कोशिश न करें
सद्गुरु का सबसे बड़ा संदेश है- आप जिस चीज को रोकने की कोशिश करेंगे, वह और तेजी से उभरेगी। यदि आप कहें कि मुझे बंदर के बारे में नहीं सोचना है, तो अगले दो घंटे आप सिर्फ बंदर के बारे में ही सोचेंगे। मन का स्वभाव है सक्रिय रहना। इसे रोकने के बजाय इसे सही दिशा देना सीखें।

आप और आपका मन अलग-अलग हैं
तनाव तब होता है जब आप अपने विचारों के साथ जुड़ जाते हैं। सद्गुरु सिखाते हैं कि आपको यह महसूस करना होगा कि मैं मन नहीं हूं, मैं शरीर भी नहीं हूं। जिस क्षण आप अपने विचारों से एक दूरी बना लेते हैं, मन की उथल-पुथल आपको परेशान करना बंद कर देती है। यह वैसा ही है जैसे आप सड़क पर ट्रैफिक देख रहे हों- ट्रैफिक तो है, पर आप उसमें फंसे नहीं हैं।

Sadhguru Motivational Quotes

मन को एक कूड़ेदान न बनाएं
हम दिन भर में बहुत सारी फालतू जानकारी, ईर्ष्या और नकारात्मकता इकट्ठा करते हैं। सद्गुरु कहते हैं कि मन वही दिखाता है जो आप उसमें डालते हैं। यदि आप इसमें सड़ा हुआ कचरा डालेंगे, तो बदबू ही आएगी। इसलिए, अपने इनपुट्स के प्रति सचेत रहें।

अपनी ऊर्जा को केंद्रित करें
जब आपकी ऊर्जा बिखरी होती है, तो मन भी भटकता है। योग और ध्यान के माध्यम से जब आप अपनी प्राण ऊर्जा को स्थिर करते हैं, तो मन अपने आप शांत होने लगता है। सद्गुरु के अनुसार, "एक स्थिर शरीर और गहरी सांसें मन को वश में करने की पहली सीढ़ी हैं।

जिम्मेदारी का भाव 
मन को वश में करने का मतलब है यह स्वीकार करना कि आपके साथ जो कुछ भी होता है। चाहे वह खुशी हो या दुख। उसकी जिम्मेदारी आपकी है। जब आप दूसरों को दोष देना बंद कर देते हैं, तो आपका मन बाहरी परिस्थितियों का गुलाम नहीं रहता और आप स्वयं के मालिक बन जाते हैं।

Sadhguru Motivational Quotes

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News