Sawan Kanwar Yatra 2026: सावन माह के साथ ही कांवड़ यात्रा शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

punjabkesari.in Friday, Jul 31, 2026 - 07:35 AM (IST)

हरिद्वार (एजैंसी): सावन माह के साथ ही गुरुवार को कांवड़ यात्रा शुरू हो गई जिसमें करीब एक पखवाड़े तक विभिन्न राज्यों के करोड़ों शिवभक्त गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार तथा आसपास के क्षेत्रों में पहुंचेंगे। हर साल होने वाली इस यात्रा में सैंकड़ों किलोमीटर की दूरी तय कर शिवभक्त हरिद्वार पहुंचते हैं और वहां से गंगा जल लेकर उससे अपने गांव या घर के शिवालय में भगवान शिव का अभिषेक करते हैं। 

इस दौरान हरिद्वार भगवामय नजर आता है और हर तरफ ‘बम बम भोले’ की गूंज सुनाई देती है। अखाड़ा परिषद और मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी के अनुसार शिव को जल अतिप्रिय है, इसलिए शिवभक्त हरिद्वार से गंगा जल ले जाकर अपने शिवालयों में शिव का जलाभिषेक करते हैं। 

अधिकारियों को इस यात्रा में 4 करोड़ से अधिक कांवड़ियों के हरिद्वार पहुंचने की उम्मीद है जिसे देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News