Sawan 1st Somwar 2023: आज है सावन का पहला सोमवार, इस विधि से भोले बाबा को करें प्रसन्न

punjabkesari.in Monday, Jul 10, 2023 - 06:46 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Sawan 1st Somwar: शिव भक्तों के लिए इंतजार की घड़ी खत्म हुई। बहुत प्रतीक्षा के बाद आज सावन माह का पहला सोमवार मनाया जाएगा। महादेव के उपासक उनको खुश करने के लिए सोमवार के व्रत रखते हैं। इस माह में पड़ने वाला हर एक सोमवार बहुत खास होता है। श्रावण मास में की गई पूजा कभी भी विफल नहीं जाती है और समस्त परिवार को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। शास्त्रों के अनुसार जो कुंवारी लड़कियां सावन सोमवार का व्रत रखती हैं, उन्हें मनचाहा व्रत प्राप्त होता है। अगर आप भी चाहते हैं कि सावन के पहले सोमवार के दिन महादेव का आशीर्वाद प्राप्त हो तो इस तरह से पूजा करनी चाहिए।

PunjabKesari Sawan 1st Somwar

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Worship Mahadev in this way today आज इस तरह करें महादेव की पूजा
शास्त्रों के अनुसार 3 तरह के सोमवार व्रत बताए गए हैं। सावन सोमवार, 16 सोमवार और सोम प्रदोष। शिवपुराण के अनुसार सावन सोमवार के व्रत बहुत जल्दी मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं।

भोलेनाथ का प्रिय रंग सफेद है इसलिए आज के दिन सफेद रंग के वस्त्र पहन कर उनकी पूजा करें।

इसके बाद पानी में गंगाजल, बेलपत्र और काले तिल डालकर शिवलिंग का अभिषेक करें।

PunjabKesari Sawan 1st Somwar

इसके अलावा अपनी इच्छानुसार इनमें से कोई भी चीज महादेव को चढ़ाएं। गन्ने का रस, धतूरा, दूध, दही, भांग, घी, शक्कर, लौंग, इलाइची आदि। ये सब महादेव की प्रिय हैं।

महादेव के साथ पार्वती माता की पूजा करना न भूलें क्योंकि मां की पूजा के बिना भोलेनाथ प्रसन्न नहीं होते।

इसके बाद शिव चालीसा, शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करें।

अंत में भगवान शिव की आरती के साथ पूजा का समापन करें।

PunjabKesari Sawan 1st Somwar

Auspicious time of first monday पहले सोमवार का शुभ मुहूर्त: आज का शुभ मुहूर्त शाम को 5 बजकर 38 मिनट से शुरू होगा और 7 बजकर 22 मिनट तक चलेगा। इस समय में अगर रुद्राभिषेक कर लिया जाए तो जीवन के सारे पाप कट जाते हैं।

Significance of Sawan Monday सावन सोमवार की महत्ता: सावन सोमवार का व्रत रखने से मनचाही मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। जो शादीशुदा महिलाएं ये व्रत रखती हैं, उनको अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है। जिन लोगों की शादी में देरी हो रही हो तो उन्हें सावन सोमवार के व्रत जरूर रखने चाहिए। ऐसा करने से जल्द ही शादी की मुराद पूरी हो जाती है।

PunjabKesari kundli
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News