Sawan Som Pradosh Vrat: Intelligent बनने के लिए अपनाएं भोलेनाथ से जुड़े ये Tips

punjabkesari.in Monday, Jul 25, 2022 - 06:56 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Sawan 2nd Somwar: भगवान शिव के अनेक नामों में एक नाम आशुतोष भी है, जिसका अर्थ है अतिशीघ्र एवं सरलता से प्रसन्न होने वाले। उन्होंने समुद्र मंथन पर निकले विष को देवताओं की थोड़ी सी विनती करने पर ही स्वीकार कर लिया था। वह इतने भोले हैं कि उन्होंने सांप-बिच्छुओं आदि को तो अपने आभूषण बनाकर शरीर पर सजाकर उन्हें अभयदान दे रखा है। फिर भी विद्यार्थी विद्या की प्राप्ति और संसार के लोग मोक्ष की प्राप्ति के लिए आशुतोष जी महाराज का पूजन करते हैं। सावन का महीना शुरु हो चुका है। आज सावन का दूसरा सोमवार और पहला प्रदोष व्रत है। यदि आप कुशाग्र बुद्धि और विद्या प्राप्ति के चाहवान हैं तो भोलेनाथ से जुड़े कुछ मंत्रों का जाप करने के साथ-साथ उपाय जरुर करें ।

PunjabKesari Savan somwar vrat

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari Savan somwar vrat

Sawan mass ka upay: भस्म से तीन आडी लकीरों वाला तिलक शिवलिंग पर लगाने के बाद खुद के ललाट पर लगाएं।

सावन के महीने में व्रत करें। सावन शिवरात्रि व्रत और त्रियोदशी के दिन भी व्रत करना चाहिए।  

शिवलिंग पर पंचामृत या फिर गंगा जल से अभिषेक करें।

प्रात:काल भगवान शिव के आगे 5 बत्ती का दीपक जलाएं और शाम को एक बत्ती का। 

PunjabKesari Savan somwar vrat

Powerful Lord Shiva Mantras: विद्या प्राप्ति के लिए इन मंत्रों से करें शिव उपासना- 
ऊं नम: शिवाय

ऊं नमो भगवते दक्षिणामूर्तये मह्यं मेधां प्रयच्छ स्वाहा

ऊं नमो भगवते परमशिवाय सुबुद्धि कुरु कुरु स्वाहा

ऊं ह्रीं दक्षिणामूर्तये तुभ्यं वटमूलनिवासिने । ध्यानैकनिरतांगाय नमोरुद्राय शम्भवे ह्रीं ऊं।।

इन मंत्रों का जाप शिव मंदिर में बैठकर करना चाहिए। संभव हो तो निर्जन स्थान का चुनाव करें।

PunjabKesari kundli

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News