Saturday special: आज करें ये काम, शनिदेव बनेंगे रक्षक

punjabkesari.in Saturday, May 29, 2021 - 07:50 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Saturday special: शनिदेव सदैव दीन हीन लोगों में वास करते हैं। जो लोग मेहनत-मजदूरी करके अपना और अपने परिवार का पेट पालते हैं। उनके आसपास आप शनि की एनर्जी महसूस करेंगे। जब शनि महाराज का काल चक्र चलता है तो राजा को भी रंक बना देता है। अपनी साढ़ेसाती में वह लोगों को उनके कर्मों का फल देते हैं। जब आप पर भी ऐसी ही मुश्किल आ जाए तो समझ लेना शनि महाराज का न्याय का समय आ गया है परन्तु शनि महाराज ठीक आपके कर्मों का ही परिणाम देते हैं।

PunjabKesari Saturday special

अगर व्यक्ति सत्कर्म करे तो शनि महाराज उनका कभी बुरा नहीं करते बल्कि उनके रक्षक बन कर मुसीबतों से बचाते हैं। राहु और केतु भी उनके ही इशारे पर कार्य करते हैं। शनि कृपा पात्र व्यक्ति को ये दोनों ग्रह भी नहीं सताते।

शनिवार की संध्या के समय चौराहे के पीपल के नीचे आटे का दीपक बना कर सरसों के तेल और लाल सूत्र की बाती बना कर पश्चिम की दिशा में दीपक जलाएं। ऐसा करने पर शनि महाराज कभी भी धन की हानि नहीं होने देते।

अपाहिज व्यक्तियों की सहायता करें, किसी भी प्रकार से भोजन, वस्त्र, बैसाखी, रिक्शा इत्यादि। ऐसा करने से शनि महाराज की प्रसन्नता के पात्र बनेंगे। कारोबार में भी कभी रुकावट नहीं आती।

PunjabKesari Saturday special

विकलांग और नेत्रहीन, नेत्र विकार, मजदूर, नौकर व्यक्ति भी शनि महाराज के कारक माने जाते हैं। शनिवार को इनमें से किसी को भी गुलाब जामुन खिलाएं। संपति सम्बन्धी दिक्कत दूर होगी। लंबी बीमारी से छुटकारा मिलेगा।

अपने घर की पश्चिम दिशा में जो कमरा हो वहां सूर्य की रोशनी का प्रवेश न होने दें। कोशिश करें कि वहां अन्धकार रहे। ऐसे घरों में शनि अवरोध उत्पन्न नहीं करते।

काले भैंसे की सेवा करने वालों पर और कौए को रोटी डालने वालों पर शनि देव रक्षक के रूप में सहायक होते हैं।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com

PunjabKesari Saturday special


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News