Saraswati Puja 2025 Date: ये है शारदीय नवरात्रि में 4 दिवसीय सरस्वती पूजा की Date List

punjabkesari.in Saturday, Sep 27, 2025 - 06:40 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shardiya Navratri Saraswati Puja 2025: सरस्वती ज्ञान, विद्या, साहित्य, चित्रकला और संगीत की देवी हैं। आश्विन शुक्लपक्ष सप्तमी पर सरस्वती आवाहन करने से ज्ञान-वृद्धि, स्मरणशक्ति, कला कौशल और परीक्षा-सफलता में विशेष लाभ माना जाता है। शारदीय नवरात्रि की सप्तमी तिथि पर मां का आह्वान विशेष फलदायी होता है क्योंकि यह तिथि विद्या-संस्कार और शुभ आरम्भ के लिए अनुकूल मानी जाती है।

PunjabKesari Saraswati Puja
Saraswati Puja 2025 Date: शारदीय नवरात्रि में सरस्वती पूजा को बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। 4 दिन तक चलने वाले इस पर्व का आरंभ नवरात्रि की सप्तमी से होकर दशमी तिथि यानी दशहरा तक चलता है। प्रथम दिवस पर सरस्वती आवाहन होता है। दूसरे दिन मां सरस्वती की पूजा। तीसरे दिन बलिदान और चौथे व अंतिम दिन सरस्वती विसर्जन। वर्ष 2025 में ये 29 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक रहेगा। ये है शारदीय नवरात्रि में 4 दिवसीय सरस्वती पूजा के शुभ मुहूर्त

PunjabKesari Saraswati Puja
Shardiya Navratri Saraswati Puja 2025 list शारदीय नवरात्रि सरस्वती पूजा 2025 लिस्ट
29 सितंबर 2025 -
सरस्वती आवाहन
30 सितंबर 2025 - सरस्वती पूजा
1 अक्तूबर 2025 - सरस्वती बलिदान
2 अक्तूबर 2025 - सरस्वती विसर्जन

PunjabKesari Saraswati Puja

Benefits of Saraswati Avahan on Shardiya Navratri Saptami शारदीय नवरात्रि सरस्वती पूजा के लाभ
स्मरण शक्ति और एकाग्रता में वृद्धि।
कला, संगीत, लेखन और शिक्षा में प्रगति।
परीक्षाओं, साक्षात्कारों और रचात्मक कार्यों में सफलता।
परिवार में ज्ञान-संस्कार का प्रसार और मानसिक शांति।

PunjabKesari Saraswati Puja


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News