Masik Krishna Janmashtami 2026 : किस दिन मनाई जाएगी अधिक मास की कृष्ण जन्माष्टमी, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

punjabkesari.in Saturday, Jun 06, 2026 - 10:03 AM (IST)

Masik Krishna Janmashtami 2026 : हिंदू धर्म में मासिक कृष्ण जन्माष्टमी को बहुत शुभ और खास माना जाता है। हर महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। यह दिन भगवान विष्णु के 8वें अवतार श्री कृष्ण जी को समर्पित है। माना जाता है कि इस दिन सच्चे मन और विधि-विधान के साथ श्रीकृष्ण की पूजा करने और व्रत रखने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। इस दिन श्रीकृष्ण की पूजा करने  के साथ उनके मंत्रों का जाप करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और आर्थिक परेशानी दूर होती है। तो आइए जानते हैं अधिक मास की कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ मुहूर्त और पूज विधि के बारे में- 

Masik Krishna Janmashtami 2026

अधिकमास मासिक कृष्ण जन्माष्टमी कब है? 

पंचांग के अनुसार, अधिकमास मासिक कृष्ण जन्माष्टमी की शुरुआत 8 जून 2026 को सुबह 03 बजकर 24 मिनट से होगी और इसका समापन 9 जून 2026 को सुबह 03 बजकर 23 मिनट तक होगा। उदया तिथि के अनुसार, अधिकमास मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत 8 जून, 2026 सोमवार के दिन रखा जाएगा। 

अधिकमास मासिक कृष्ण जन्माष्टमी 2026 शुभ मुहूर्त

मासिक कृष्ण जन्माष्टमी ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 2 मिनट से 4 बजकर 42 मिनट तक रहेगा।
इस दिन अभिजित मुहूर्त 11 बजकर 52 मिनट से दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा।
सायाह्न सन्ध्या मुहूर्त शाम 7 बजकर 18 मिनट से रात 08 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। 

Masik Krishna Janmashtami 2026

मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पूजा विधि 

मासिक कृष्ण जन्माष्टमी की सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद साफ-सुथरे वस्त्र धारण करें।

फिर घर के मंदिर की सफाई करने के बाद गंगाजल का छिड़काव करें और व्रत का संकल्प लें।

उसके बाद एक चौकी पर पीले रंग का कपड़ा बिछाकर श्रीकृष्ण की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें। 

अब कृष्ण प्रतिमा का पंचामृत से अभिषेक करके उन्हें नए वस्त्र पहनाएं और उनका शृंगार करें। 

कृष्ण जी को चंदन का तिलक करें और पीले रंग के फल, फूल और मिठाई अर्पित करें। 

इसके बाद श्रीकृष्ण का ध्यान करते हुए उनके नामों और मंत्रों का जाप करें । 

अंत में श्रीकृष्ण के समक्ष घी का दीपक जलाएं और आरती करें। 

Masik Krishna Janmashtami 2026

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News