Sanjauli Mosque case: ‘संजौली मस्जिद’ मामले पर सुनवाई 4 सप्ताह के लिए टली
punjabkesari.in Tuesday, Jun 30, 2026 - 10:03 AM (IST)
शिमला(मनोहर): प्रदेश हाईकोर्ट में संजौली मस्जिद मामले पर सुनवाई 4 सप्ताह के लिए टल गई है। पिछली सुनवाई को नगर निगम शिमला की ओर से अनुपालना रिपोर्ट पेश की गई थी।
कोर्ट को बताया गया था कि मस्जिद की निचली 2 मंजिलों को छोड़ कर ऊपरी अवैध मंजिलें गिरा दी गई हैं। न्यायाधीश वीरेंदर सिंह ने मामले पर सभी पक्षकारों के आग्रह पर आगामी विचार करने हेतु 4 सप्ताह के पश्चात सुनवाई करने के आदेश जारी किए।
