Salasar Balaji: बाला जी जाने से पहले भक्त करते हैं अंजनी माता के दर्शन

punjabkesari.in Tuesday, Jul 30, 2024 - 12:48 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Anjani Mata Temple: राजस्थान के सालासर धाम में श्री बालाजी मंदिर से पहले लगभग 1 किलोमीटर की दूरी पर श्री अंजनी माता का मंदिर है। मंदिर की शोभा भव्य एवं वातावरण सात्विक है। सालासर आने वाले सभी भक्तजन सबसे पहले श्री अंजनी माता मंदिर में पूजा-अर्चना करते हैं और प्रसाद चढ़ाते हैं, उसके बाद वे श्री बाला जी मंदिर की तरफ प्रस्थान करते हैं।कुछ विशिष्ट भक्तजन पेट के बल रेंगते हुए मंदिर तक पहुंचते हैं। पैदल चल कर आने वाले यात्री हाथों में लाल ध्वजा लेकर चलते हैं। श्री राम भक्त रुद्र अवतार, सूर्य शिष्य, वायुपुत्र, केसरीनंदन, महाबली, श्री बाला जी के नाम से प्रसिद्ध तथा माता अंजनी के गर्भ से प्रकट हनुमान जी में पांच देवताओं का तेज समाहित है।

PunjabKesari Anjani Mata Temple, Anjani Mata Mandir Salasar, Anjani Mata Mandir, Salasar Balaji, Salasar Dham, Shree Salasar Balaji Mandir, Shree Balaji Dham, Shri Bala Ji Salasar Dham Rajasthan, salasar balaji tirth story, salasar balaji history, salasar dham distance, salasar balaji news

मंदिर में श्री बाला जी की भव्य प्रतिमा सोने के सिंहासन पर विराजमान है। इसके ऊपरी भाग में श्री राम दरबार है तथा निचले भाग में श्री राम चरणों में दाढ़ी-मूंछ से सुशोभित हनुमान श्री बाला जी के रूप में विराजमान हैं।

PunjabKesari Anjani Mata Temple, Anjani Mata Mandir Salasar, Anjani Mata Mandir, Salasar Balaji, Salasar Dham, Shree Salasar Balaji Mandir, Shree Balaji Dham, Shri Bala Ji Salasar Dham Rajasthan, salasar balaji tirth story, salasar balaji history, salasar dham distance, salasar balaji news

मुख्य प्रतिमा शालिग्राम पत्थर की है जिसे गेरूए रंग और सोने से सजाया गया है। बाला जी का यह रूप अद्भुत, आकर्षक एवं प्रभावशाली है। प्रतिमा के चारों तरफ सोने से सजावट की गई है और सोने का रत्नजड़ित भव्य मुकुट चढ़ाया गया है।

PunjabKesari ​​​​​​​Anjani Mata Temple, Anjani Mata Mandir Salasar, Anjani Mata Mandir, Salasar Balaji, Salasar Dham, Shree Salasar Balaji Mandir, Shree Balaji Dham, Shri Bala Ji Salasar Dham Rajasthan, salasar balaji tirth story, salasar balaji history, salasar dham distance, salasar balaji news

तिमा पर लगभग 5 किलोग्राम सोने से निर्मित स्वर्ण छत्र भी सुशोभित है। प्रतिष्ठा के समय से ही मंदिर के अंदर अखंड दीप प्रज्वलित है। भक्त श्री मोहनदास द्वारा श्री बाला जी महाराज की दिव्य प्रेरणा से आज से लगभग 253 वर्ष पूर्व विक्रम सम्वत् 1811 (सन् 1754 ई.) श्रावण शुक्ल नवमी शनिवार को श्री बाला जी के श्रीविग्रह की प्रतिष्ठा सालासर के परम पावन क्षेत्र में हुई।

PunjabKesari ​​​​​​​Anjani Mata Temple, Anjani Mata Mandir Salasar, Anjani Mata Mandir, Salasar Balaji, Salasar Dham, Shree Salasar Balaji Mandir, Shree Balaji Dham, Shri Bala Ji Salasar Dham Rajasthan, salasar balaji tirth story, salasar balaji history, salasar dham distance, salasar balaji news

मंदिर के ऊपर स्थापित भारतीय संस्कृति की झलक देने वाली लाल ध्वजाएं अनवरत रूप से फहराती रहती हैं। श्री बाला जी महाराज की कृपा से भक्तजनों की मनोकामनाओं की पूर्ति के उपरांत यहां ध्वजा, नारियल तथा छत्र आदि भेंट किए जाते हैं।

PunjabKesari ​​​​​​​Anjani Mata Temple, Anjani Mata Mandir Salasar, Anjani Mata Mandir, Salasar Balaji, Salasar Dham, Shree Salasar Balaji Mandir, Shree Balaji Dham, Shri Bala Ji Salasar Dham Rajasthan, salasar balaji tirth story, salasar balaji history, salasar dham distance, salasar balaji news

कुछ श्रद्धावान भक्त सवामणी, भंडारा आदि अर्पूति करते हैं। सवामणी का प्रचलन यहां सबसे ज्यादा है। श्रद्धालुओं की संख्या लाखों में होती है। पैदल चल कर भी अनेक श्रद्धालु आते हैं। राजस्थान के अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित पूरे भारत वर्ष से वे यहां पहुंचते हैं।

PunjabKesari ​​​​​​​Anjani Mata Temple, Anjani Mata Mandir Salasar, Anjani Mata Mandir, Salasar Balaji, Salasar Dham, Shree Salasar Balaji Mandir, Shree Balaji Dham, Shri Bala Ji Salasar Dham Rajasthan, salasar balaji tirth story, salasar balaji history, salasar dham distance, salasar balaji news

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News