Sahitya Akademi annual Festival: साहित्योत्सव में भारतीय भाषाओं के लेखक पुरस्कृत

punjabkesari.in Wednesday, Mar 13, 2024 - 07:30 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): साहित्य अकादेमी द्वारा मनाए जा रहे दुनिया के सबसे बड़े साहित्योत्सव के दूसरे दिन का मुख्य आकर्षण 24 भारतीय भाषाओं के लेखकों का पुरस्कृत होना था। कमानी सभागार में हुए साहित्य अकादेमी पुरस्कार अर्पण 2023 की मुख्य अतिथि प्रख्यात उ​उड़िया लेखिका प्रतिभा राय थी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि साहित्य सभी को जोड़ता है। अन्य की तरह वह विभाजन की बात कभी नहीं करता। इसलिए लेखन हमेशा सार्वभौमिक होता है और विभिन्न बदलावों के दौर में भी अपनी चमक नहीं खोता।
 
पुरस्कार अर्पण समारोह की अध्यक्षता करते हुए साहित्य अकादेमी के अध्यक्ष माधव कौशिक ने कहा कि आज पुरस्कृत सभी रचनाकार अपनी-अपनी भाषाओं के सेनापति है और वे केवल सृजन नही करते बल्कि संरक्षण भी करते हैं। आगे उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जो भी खूबसूरती या कहीं इंसानियत नज़र आती है, उसके पीछे साहित्यकारों का ही सृजनात्मक परिश्रम है। स्वागत भाषण में साहित्य अकादेमी के सचिव के. श्रीनिवासराव ने कहा कि लेखक ज्ञान की अनमोल संपत्ति हम तक पहुँचाकर हमे समृद्ध करते हैं। अकादेमी की पाध्यक्ष कुमुद शर्मा ने धन्यवाद दिया। पुरस्कार समारोह के बाद रवींद्रनाथ ठाकुर की कविताओं का कस्तूरी शीर्षक से एक प्रस्तुति हुई, जिसकी परिकल्पना संदीप भुटोरिया ने की थी और रचना पद्म भूषण और ग्रेमी पुरस्कार प्राप्तकर्त्ता पंडित विश्वमोहन भट्ट ने। नृत्य संरचना शिंजिनी कुलकर्णी द्वारा की गई थी और गायन अंकिता जोशी द्वारा प्रस्तुत किया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News