भाजपा का सांस्कृतिक पर्व उत्सव आज से

punjabkesari.in Friday, Apr 05, 2024 - 07:05 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): भाजपा 5 अप्रैल से 23 अप्रैल तक सांस्कृतिक पर्व उत्सव  मनाएगी। इस दौरान निषादराज जयंती से कार्यक्रम ओ.बी.सी. मोर्चा आयोजित कर शुरुआत करेगा जबकि 23 अप्रैल को हनुमान जयंती पर पूरी दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ता हर बूथ पर संगीतमय सुन्दरकांड पाठ का आयोजन करेंगे। 

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि जहां इस विशेष सांस्कृतिक पर्व उत्सव से हम लोगों को भाजपा से जोड़ेंगे तो वहीं प्रधानमंत्री के विकसित भारत कार्यक्रम की भी चर्चा घर-घर ले जायेंगे। इन कार्यक्रमों का आयेाजन अलग अलग विंग करेंगे। कार्यक्रमों में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। 

कब, क्या, होगा

अप्रैल को निषादराज जयंती मनाई जाएगी, कार्यक्रम ओबीसी मोर्चा आयोजित करेगा।
अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस, हर बूथ स्तर पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र लगा कर माल्यार्पण होगा और कार्यकर्ता हर घर पार्टी ध्वज लहराएंगे।
अप्रैल को भारतीय नव वर्ष के दिन कार्यकर्ता हर-घर, हर-गली भगवा लहराएंगे। घर में काम करना वाले सहयोगियों के साथ जलपान करके उनका आत्म सम्मान गौरव बढ़ाएंगे।
अप्रैल महात्मा ज्योतिरादित्य फुले जयंती पर ओबीसी मोर्चा एवं महिला मोर्चा माल्यार्पण कार्यक्रम करेंगे और उनके सामाजिक कार्यों पर लोक चर्चा करेंगे।
अप्रैल डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर समरसता दिवस मनायेगी, अनुसूचित जाति मोर्चा हर मंडल पर 50 अनुसूचित जाति परिवारों को पार्टी से जोड़ेंगे। 
अप्रैल को श्री रामनवमी पर्व पर कार्यकर्ता पताका लहराएंगे, हर मंदिर पांच दीपक जगाएंगे और मंदिर एवं मार्किटों में लाइटिंग करवाएंगे।
अप्रैल को श्री महावीर जयंती पर पार्टी कार्यकर्ता जैन सम्प्रदाय की शोभा यात्रा का एवं जैन समर्थकों पर आने वाले दर्शनार्थियों का विशेष अभिनंदन करेंगे। 
अप्रैल को श्री हनुमान जयन्ती पर सारी दिल्ली मे भाजपा कार्यकर्ता हर बूथ पर संगीतमय सुन्दरकांड पाठ का आयोजन करेंगे। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News