हैलीकॉप्टर ने सबरीमाला मंदिर के ऊपर कम ऊंचाई पर उड़ान भरी, मामला दर्ज

punjabkesari.in Saturday, Apr 25, 2026 - 09:30 AM (IST)

पत्तनमथिट्ठा (केरल) (प.स.): भारतीय तटरक्षक बल (आई.सी.जी.) के एक हैलीकॉप्टर द्वारा सबरीमाला मंदिर के ऊपर कम ऊंचाई पर उड़ान भरने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। हालांकि, आई.सी.जी. ने घटना के लिए ‘खराब मौसम’ को जिम्मेदार ठहराया है। उड़ान से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सबरीमाला के विशेष आयुक्त द्वारा जांच का आदेश दिए जाने के बाद जांच शुरू की गई। पम्पा पुलिस ने केरल पुलिस अधिनियम की धारा 118 (ई) के तहत एक मामला दर्ज किया है। अधिनियम की यह धारा लोगों को खतरा पैदा करने वाला कोई कृत्य जानबूझकर करने या जन सुरक्षा में विफलता से संबंधित है। प्राथमिकी के अनुसार, हैलीकॉप्टर सी.जी. 821 ने राज्य सरकार द्वारा विशेष सुरक्षा क्षेत्र घोषित शबरिमला सन्निधानम के निकट बिना अनुमति के कम ऊंचाई पर उड़ान भरी, जिससे जन सुरक्षा प्रभावित हुई और अवसंरचना को संभावित खतरा पैदा हुआ।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News