अयोध्या के राम मंदिर पर हमले की थी साजिश

punjabkesari.in Friday, Jun 26, 2026 - 08:55 AM (IST)

बेंगलुरु (एजैंसी): कर्नाटक के दावणगेरे जिले में उत्तर प्रदेश के 20 वर्षीय युवक सुहैल की गिरफ्तारी के साथ ही अयोध्या के राम मंदिर पर हमले की एक कथित साजिश को नाकाम कर दिया गया। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। जांचकर्त्ताओं का दावा है कि उसने अयोध्या मंदिर को निशाना बनाने की योजनाओं पर चर्चा की थी और उसके मोबाइल फोन से बरामद आपत्तिजनक सामग्री की जांच की जा रही है। 

पुलिस के अनुसार उसके मोबाइल पर हथियार के साथ तस्वीरें, पाकिस्तानी फोन नंबरों से जुड़े संपर्क और राम मंदिर पर हमले का जिक्र करने वाली कथित ऑडियो क्लिप मिली हैं। अधिकारियों ने बताया कि कुछ रिकॉर्डिंग में मंदिर में धमाका करने के बारे में उर्दू-मिश्रित हिंदी में बातचीत शामिल है। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News