Rome: पोप फ्रांसिस आंत की सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती
punjabkesari.in Thursday, Jun 08, 2023 - 08:31 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
रोम (प.स.): पोप फ्रांसिस को आंत की सर्जरी के लिए बुधवार को यहां एक अस्पताल में भर्ती किया गया। वैटिकन ने कहा कि फ्रांसिस (86) को सर्जरी की प्रक्रिया के लिए सामान्य एनेस्थीसियादिया जाएगा और वह कई दिनों तक रोम के गेमेली अस्पताल में भर्ती रहेंगे।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
आंत में बार-बार होने वाले संकुचन के उपचार के लिए पोप की लैपरोटोमी सर्जरी की जाएगी। उन्हें 2021 में कराई गई बड़ी आंत की सर्जरी के बाद संभवत: इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। फ्रांसिस ने 2 वर्ष पहले बड़ी आंत के संकुचन से होने वाली परेशानी से निजात पाने के लिए उसे शरीर से निकलवा दिया था।