Rohtak: राम रहीम की पैरोल खत्म, हनीप्रीत छोड़ने गई सुनारिया जेल

punjabkesari.in Monday, Aug 21, 2023 - 08:08 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

रोहतक (मैनपाल): एक माह की पैरोल के बाद राम रहीम रविवार शाम 4.55 बजे सुनारिया जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गया। खुद हनीप्रीत उसे छोड़ने सुनारिया जेल आई। दोपहर करीब 3 बजे उसका काफिला यू.पी. के बरनावा आश्रम से रवाना हुआ था। 

साल 2017 में सी.बी.आई. की विशेष अदालत ने राम रहीम को 2 साध्वियों के यौन उत्पीड़न केस में 10-10 साल कैद व बाद में उसे पत्रकार छत्रपति हत्याकांड और रणजीत हत्याकांड में सजा हो चुकी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News