आप का राशिफल- 4 मई, 2019

punjabkesari.in Saturday, May 04, 2019 - 08:52 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
आज शनिवार तारीख 4 मई, 2019 वैशाख अमावस्या, चंद्र मेष राशि व अश्विनी नक्षत्र का योग बन रहा है। इसके साथ ही आज शनि अमावस्या का पर्व मनाया जाएगा। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इस दिन शनि पूजन का विशेष विधान है। बता दें शनिवार को पढ़ने वाली शनि अमावस्या को शनैश्चरी अमावस्या कहते हैं। हिंदू धर्म के अनुसार शनि देव को न्याय के देवता कहा जाता है। ये अपनी दशा साढ़ेसाती और दैय्या के दौरान किए गए कर्मों के भले - बुरे फल देते हैं। मान्यता है कि जो भी इस दिन  इनकी विधिवत पूजा करता है या इनसे जुड़े खास उपाय करता है उसे सदैव जीवन में अच्छे फल प्राप्त होते हैं। शनिवारीय वैसाख अमावस्या का शास्त्रों में बड़ा महत्व है। इस दिन पीपल तले शिव, शनि व पितृ पूजा का विधान है। इसके उपायों से शनि दोष शांत होता है, पितृ दोष से मुक्ति मिलती है, सुहाग की रक्षा होती हैं, सर्वार्थ सफलता है। पंडित कमल नंदलाल से अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें।

शनि दोष से मुक्ति का विशेष उपाय: शनिदेव की विधिवत पूजा करें। काले हकीक की माला से गुडलक मंत्र "शं शनैश्चराय नमः" का जाप करें। 12 बरगद के पत्तों को मौली में पिरोकर शनिदेव पर चढ़ाएं। गुडलक टाइम से 17:15 से 18:45 तक।

 

भाग्यांक- 3
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- ईशान
राहुकाल- 09:00 से 10:39 तक
विजय मुहूर्त- 14:30 से 15:23 तक
संध्या काल- 18:41 से 19:59
विशेष- शनि अमावस्या।

बर्थडे का विशेष उपाय: पीपल पर दूध चढ़ाएं। सर्वार्थ सफलता मिलेगी।

मैरिज एनिवर्सरी का खास उपाय: पीपल पर की 7 परिक्रमा करें, सुहाग की रक्षा होगी।

आज का ख़ास उपाय: शिवलिंग पर चढ़े तिल जलप्रवाह करें, पितृ दोष से मुक्ति मिलेगी। 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News