आप का राशिफल- 2 मई, 2019

punjabkesari.in Thursday, May 02, 2019 - 09:38 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

आज गुरुवार 2 मई, 2019 वैशाख कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी  तिथि है। जो 2 और 3 मध्य रात 3.21 तक रहेगी तदोपरांत चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। चंद्र मीन राशि में रहेंगे व उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र का योग बन रहा है। वैसाख गुरु प्रदोष त्रयोदशी का पर्व मनाया जाएगा। शिव को समर्पित त्रयोदशी सर्व दोषों का नाश करती है अतः इसे प्रदोष कहते हैं। शस्त्रनुसार इस दिन समस्त दिव्य शक्तियां शिवलिंग में समा जाती हैं। इस दिन प्रदोषकाल में सिर्फ शिवलिंग के दर्शन से सर्व जन्मों के पाप मिट जाते हैं व बेलपत्र चढ़ाकर दीप जलाने से अनेक पुण्य प्राप्त होते हैं। पंडित कमल नंदलाल से अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें

PunjabKesari  Rashifal in hindi 

वार अनुसार प्रदोष पूजन करने का शास्त्रीय विधान है। गुरु प्रदोष की पौराणिक कथानुसार एक देवासुर संग्राम में वृत्रासुर से डर कर देवगण बृहस्पति की शरण गए। तब देवगुरु ने वृत्रासुर के बारे में उन्हें बताया की वृत्रासुर ने अपने तपोबल से शिव को प्रसन्न किया था। बृहस्पति ने देवगणों को गुरु प्रदोष का पालन करने का आदेश दिया। देवगणों ने गुरु आज्ञा का पालन कर वृत्रासुर का अंत किया। गुरु प्रदोष के व्रत, पूजन और उपाय से शत्रु का अंत होता है, दुर्भाग्य से मुक्ति मिलती हैं व परिजनो के कष्ट हरण होता है। 

भाग्यांक- 1

शुभ रंग- लाल

शुभ दिशा- पूर्व 

PunjabKesari  Rashifal in hindi 

राहुकाल- 01:57 पी.एम से 03:35 पी.एम 

सर्वार्थसिद्धि योग- 01:03 पी.एम से 05:43 ए.एम.

विषकुंभ योग- 05:44 ए.एम. से 05:28 ए.एम.

आज का ख़ास उपाय: प्रदोष काल में भगवान शंकर को 13 लड्डुओं का भोग लगाकर गरीबों में बांटें। 

PunjabKesari  Rashifal in hindi 

मैरिज एनिवर्सरी का खास उपाय: सफ़ेद धागे को केसर से रंगकर भगवान शंकर और पार्वती का गठबंधन कराएं।

बर्थ डे का खास उपाय: प्रदोष काल में शिवलिंग पर पपीता चढ़ाकर गरीबों को दान करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News