आपका राशिफल- 23 मई,  2024

punjabkesari.in Thursday, May 23, 2024 - 09:53 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों व्यापार से जुड़ी कोई चिंता आपको सता सकती है। अजनबी लोगों पर भरोसा न करें। नौकरीपेशा लोगों की दिनचर्या व्यस्त रहेगी। पारिवारिक निर्णय लेते समय कोई जल्दबाजी न करें, तो बेहतर होगा। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं।

वृष राशि वालों बिजनेस में मनचाहे नतीजे मिलने की उम्मीद है। समय से किए गए कामों के परिणाम उचित मिलेंगे। सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ मेलजोल बढ़ेगा। अपने पार्टनर की भावनाओं की कदर करें। छात्र सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बिताएंगे।

मिथुन राशि वालों आज पैसों का निवेश करना आप पर भारी पड़ सकता है। हो सके तो निवेश संबंधी योजनाएं स्थगित रखें। बढ़ते खर्चों का कारण तनाव बना रहेगा। नकारात्मक लोगों से दूरी बनाकर रखें। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। 

कर्क राशि वालों युवाओं को नौकरी में नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। ऑनलाइन गतिविधियों में गति आएगी। किसी की बातों में आकर अपने फैसले न बदलें। नजदीकी लोगों से चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। स्वास्थ्य भी आपका अच्छा रहेगा।

सिंह राशि वालों पार्टनरशिप संबंधी कार्यों में उलझने पैदा हो सकती हैं। आर्थिक नुकसान होने के योग हैं। सोच-विचार कर कार्यक्षेत्र से जुड़े फैसले लें। बच्चों को घरेलू मामलों से दूर रखें, अन्यथा मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं। जीवनसाथी से संयम से बात करें।

कन्या राशि वाले नौकरीपेशा लोग अपने काम को लेकर सावधान रहें। कोई आपका बना बनाया काम बिगाड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में किए गए प्रयासों के अच्छे नतीजे सामने आएंगे। स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई को लेकर सतर्क रहें। गृहस्थ जीवन में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

तुला राशि वालों के कार्यक्षेत्र से जुड़े आइडियाज बॉस को प्रसन्न आएंगे। गृहस्थ जीवन में सुख की वृद्धि होगी। कुछ रचनात्मक संबंधी योजनाएं बनेंगी। नजदीकी रिश्तेदारों से संबंधों में खटास आ सकती है। अपनी संतान को बुरी संगति से दूर रखें। सेहत ठीक रहेगी।

वृश्चिक राशि वालों व्यवसाय में मेहनत के उचित परिणाम हासिल नहीं होंगे। सहकर्मियों की गतिविधियों पर ध्यान अवश्य दें।अजनबी लोगों के साथ आपका व्यवहार दुविधा में डाल सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाली से परिपूर्ण रहेगा। सेहत भी ठीक रहेगी।

धनु राशि वालों जिस लक्ष्य को हासिल करने के लिए मेहनत कर रहे थे, आज उसका उचित परिणाम मिलेगा। युवा वर्ग अपने रोजगार को लेकर नई योजनाएं बना सकते हैं। गृहस्थ जीवन सुख-शांति से भरा रहेगा। शारीरिक कमजोरी महसूस करेंगे।

मकर राशि वालों बिजनेस बढ़ाने के लिए सफल व्यक्तियों का मार्गदर्शन अवश्य लें। बॉस से विशेष कार्य को लेकर विचार-विमर्श करेंगे। कार्यक्षेत्र में आ रही अड़चनों का समाधान होगा। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई को लेकर अनदेखी न करें।

कुंभ राशि वालों आज का दिन कार्यक्षेत्र में परिवर्तन लाने वाला रहेगा। दूसरों के भरोसे न रहें। आपका आर्थिक नुकसान हो सकता है। ऋण लेने की स्थिति से अभी परहेज करें। परिवारजनों का हर कदम पर सहयोग प्राप्त होगा। सेहत ठीक रहेगी।

मीन राशि वालों आपकी किसी खास व्यक्ति के साथ बातचीत हो सकती है। किसी गलती के कारण आपकी डील कैंसिल भी हो सकती है। आज आपको अपने कई सवालों के जवाब मिलेंगे। जिससे आप मानसिक सुकून फील करेंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News