छिन्नमस्ता जयंती- आज इन राशियों को मिलेगी मनचाही सफलता

punjabkesari.in Wednesday, May 06, 2020 - 08:49 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

आज 6 मई, बुधवार को वैशाख शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। जो सायं 7:45 तक रहेगी तत्पश्चात पूर्णिमा तिथि का आरंभ हो जाएगा। दोपहर 1:51 तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। फिर स्वाति नक्षत्र का आरंभ होगा। रात्रि 8:38 तक सिद्धि योग भी रहने वाला है। इस दौरान साधक मनचाही सिद्धियां प्राप्त कर सकता है। देवी-देवताओं का नाम-जाप करने के लिए ये योग सर्वोत्तम है। अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें

PunjabKesari Rashifal in hindi

वैशाख शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी के दिन भगवान श्री हरि विष्णु ने नृसिंह अवतार लिया था। विष्णु पुराण के अनुसार भगवान विष्णु के प्रमुख दस अवतारों में से नृसिंह देव चौथा अवतार माने जाते हैं। नृसिंह आधे मानव व आधे पशु थे। उन्होंने दैत्यों के राजा व भक्त प्रहलाद के पिता हिरण्यकश्यपु का वध किया था। इस दिन भगवान नृसिंह के निमित व्रत-पूजन व उपाय करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं, दुखों का नाश होता है और दुर्घटनाओं से सुरक्षा मिलती है।  

PunjabKesari Rashifal in hindi

इसके अतिरिक्त आज दस महाविद्याओं में से देवी छिन्नमस्ता की जयंती भी है। छिन्नमस्ता देवी शत्रु नाश की सबसे बड़ी देवी हैं, भगवान् परशुराम ने इसी विद्या के प्रभाव से अपार बल अर्जित किया था। भगवती छिन्नमस्ता दस महाविद्यायों में प्रचंड चंड नायिका के नाम से पूजी जाती हैं। देवी छिन्नमस्ता का संपुट लगवाकर शतचंडी का अनुष्ठान करवाने से दुश्मनों का अंत हो जाता है।

PunjabKesari Rashifal in hindi

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News