आप का राशिफल-  28 जुलाई, 2019

punjabkesari.in Sunday, Jul 28, 2019 - 08:44 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
आज रविवार ता॰ 28.07.19, चंद्र वृष राशि व रोहिणी नक्षत्र का योग बन रहा है। इसके अलावा आज यानि श्रावण मास की ग्यारस पर कामिका एकादशी मनाई जाएगी। ज्योतिष शास्त्र के सावन भोलेनाथ का सबसे जी का प्रिय माह है और एकादशी भगवान विष्णु की प्रिय तिथि है। तो इसलिए कामिका एकादशी पर इन दोनों देवताओं की विशेष पूजा करनी चाहिए। मान्यता है इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करन से व रात्रि में जागरण करने से समस्त पापों और दुर्भाग्य से मुक्ति मिलती है तथा मृत्यु के पश्चात जातक बैकुंठ धाम को प्राप्ति होता है। पंडित कमल नंदलाल से अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें।

भाग्यांक- 2
शुभरंग- सफ़ेद
शुभदिशा- उत्तरपश्चिम
राहुकाल- शाम 17:30 से 19:11 तक, द्विपुष्कर योग- शाम 19:19 से (अगले दिन) सुबह 05:45
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:01 से 12:54 तक, विशेष- कामिका एकादशी। 

स्पेशल- श्रावण कृष्ण ग्यारस पर कामिका एकादशी मनाई जाएगी। इसमे शंख, चक्र, गांधारी भगवान विष्णु के श्रीधर स्वरूप के पूजन का विधान है। आज के उपायों से विवादों से मुक्ति मिलेगी, कानूनी बंधनों से छुटकारा आर्थिक लाभ व बदनामी से मुक्ति मिलेगी। 

विशेष उपाय- भगवान विष्णु के श्रीधर स्वरूप का विधिवत पंचोपचार पूजन करें। लाल चन्दन की माला से विशेष मंत्र ॐ श्रीधराय नमः का जाप करें। तांबे के दिये में रोली मिश्रित गौघृत का 11 मुखी दीपक करें, बदनामी से मुक्ति मिलेगी।  

बर्थडे का खास उपाय- भगवान विष्णु पर चढ़े 10 लाल फूल जलप्रवाह करें। कानूनी बंधनों से छुटकारा मिलेगा।

मैरिज एनिवर्सरी का खास- दंपत्ति विष्णु मंदिर में 7 केले चढ़ाएं। - पारिवारिक विवादों से मुक्ति मिलेगी। 

आज का ख़ास उपाय- भगवान विष्णु पर चढ़े लाल चंदन से तिजोरी पर टीका करें। - आर्थिक लाभ होगा। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News