अभिनेता रणवीर सिंह ने मैसूर के चामुंडेश्वरी मंदिर में की पूजा
punjabkesari.in Wednesday, May 27, 2026 - 10:12 AM (IST)
मैसुरू (कर्नाटक) (एजैंसी): अभिनेता रणवीर सिंह ने मंगलवार को यहां चामुंडेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की। कर्नाटक हाईकोर्ट ने उन्हें ‘कांतारा मिमिक्री’ मामले में मंदिर जाने का निर्देश दिया था। यह मंदिर चामुंडी पहाड़ियों की चोटी पर स्थित है। न्यायालय ने पिछले महीने रणवीर के खिलाफ फिल्म ‘कांतारा-1’ में देवता के चित्रण की नकल करने से संबंधित मामले में कार्रवाई रद्द कर दी थी।
अदालत का यह फैसला अभिनेता द्वारा बिना शर्त माफी मांगने के बाद आया। रणवीर सिंह पर एक देवता की नकल करने का आरोप है। अदालत ने रणवीर सिंह के वकील द्वारा प्रस्तुत संशोधित हलफनामे को भी स्वीकार कर लिया था और उन्हें अपने आचरण के लिए प्रायश्चित करने हेतु चामुंडी देवी के दर्शन करने को कहा था।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
