Ramadan 2022 (20th april 2022): ये है आज का माह-ए-रमजान का समय

punjabkesari.in Wednesday, Apr 20, 2022 - 08:27 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Ramadan 2022: गरीब-अमीर सभी से अच्छा बर्ताव करें

ये है आज का माह-ए-रमजान का समय
इफ्तार
6:49

 सेहरी
4:30

रमजान की फजीलतें
रमजान में मांगे मुल्क की सलामती के लिए दुआ : रोजेदार को प्रतिदिन एक नेक काम करना चाहिए। हमें जरुरतमंदों की मदद करनी चाहिए। रोजेदार को छल, कपट और झूठ से दूर रहना चाहिए। इफ्तार कर हम लोगों को अल्लाह से अमन चैन की दुआ मांगनी चाहिए। ताकि इस देश में चैन सुकून का माहौल बना रहे। इस माह में अल्लाह के तरफ से बरकत बरसाई जाती है। इसलिए इसे बरकत का महीना भी कहा जाता है। देश में अमन शांति और भाईचारे की कायम रहे, आपस में मोहब्बत आजीवन बनी रहे, इसके लिए दुआ करने का माह होता है। रमजान माह में अमीर हो या गरीब सबों के साथ अच्छे से अच्छा व्यवहार करें। आपकी अपनी हो या पराए। छोटे हो या बड़े किसी के साथ गलत व्यवहार न करें।

-नगमा नाज

अल्लाह अपने नेक बंदों का इम्तिहान भी लेते हैं: इबादत करने के बाद भी अगर हम पर मुश्किल आ रही है तो अल्लाह का शुक्र अदा करो क्योंकि उन्होंने हमें पसंद कर लिया। क्योंकि अल्लाह अपने नेक बंदों का इम्तिहान भी लेते हैं। रमजान महीना अल्लाह ने अपने बंदों पर फर्ज के तौर पर रखा है। वैसे हम हर साल कई व्यर्थ कामों में अपना समय बर्बाद कर देते हैं, लेकिन सिर्फ रमजान महीना ही ऐसा है, जिसमें बुराइयों को त्याग कर सिर्फ नेक कामों पर चलकर अल्लाह की बंदगी की जाती है। गरीबों की मदद करें मदद करने से उस गरीब के चेहरे और आपके चेहरे पर मुस्कान झलके। इस माह में जकात यानी दान देना ना भूलें। आप गरीबों को दान देंगे उसके बदले में जो वह आपको दुआ देंगे।

-भोली नाज


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News