Raksha Bandhan 2026 : राखी बांधने से पहले बहनें जरूर करें ये शुभ काम, भाई की सफलता और सुख-समृद्धि में होगी बढ़ोतरी
punjabkesari.in Wednesday, Aug 05, 2026 - 12:58 PM (IST)
Raksha Bandhan 2026 : रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पवित्र त्योहार है। इस दिन बहने अपने भाी की कलाई में रक्षासूत्र बांधकर उसकी लंबी आयु, सफलता और अच्छी सेहत की कामना करती है। माना जाता है कि भाई को राखी बांधन से पहले कुछ खास काम किए जाएं तो भाई-बहन के रिश्ते में मधुरता बनी रहती है और भाई को हर क्षेत्र में मनचाही सफलता प्राप्त होती है। साथ ही इससे पूजा का फल कई गुना बढ़ जाता है और भाई के जीवन में सुख-समृद्धि व उन्नति के द्वार खुलते हैं। तो आइए जानते हैं कि रक्षाबंधन पर राखी बांधने से पहले बहनों को कौन से जरूर काम करने चाहिए।
भगवान गणेश और अपने ईष्टदेव को पहली राखी अर्पित करें
राखी बंधने की शुरुआत हमेशा देववाओं से होनी चाहिए। इसलिए भाई को राखी बंधने से पहले पूजा की थाली तैयार करें और भगवान गणेश और अपने ईष्टदेव को राखी अर्पित करें। माना जाता है कि ऐसा करने से भाई-बहन दोनों के जीवन में आने वाली सारी परेशानियां दूर होती हैं और घर में मांगलिक माहौल बना रहता है।
पूजा की थाली को सही तरीके से सजाएं
भाई को राखी बांधने से पहले पूजा की थाली का संपूर्ण और शुद्ध होना बहुत जरूरी है। पूजा की थाली में सारी महत्वपूर्ण चीजें जैसे- अक्षत, रोली, कुमकुम या चंदन, दीपक, मिठाई, ताजा जल या गंगाजल और नारियल को जरूर रखें।
भद्रा काल और शुभ मुहूर्त का विशेष ध्यान रखें
शास्त्रों के अनुसार, भद्रा काल में कभी भी राखी नहीं बांधनी चाहिए। भद्रा काल को अशुभ माना गया है, इसलिए राखी हमेशा भद्रा समाप्त होने के बाद ही शुभ मुहूर्त में बांधें। राखी बांधने की तैयारी करने से पहले पंचांग के अनुसार शुभ मुहूर्त की पुष्टि जरूर कर लें।
दिशा का ध्यान रखें
भाई को राखी बांधने से पहले दिशा का खास ध्यान रखना चाहिए क्योंकि राखी बांधते समय बैछने की दिशा का धार्मिक और वास्तु की दृष्टि से बहुत महत्व है। भाई का मुख पूर्व या उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए और बहन का मुख पश्चिम या दक्षिण दिशा की ओर रहे। ध्यान रखें कि भाई को खाली सिर कभी तिलक न लगाएं, भाई के सिर पर कोई रुमाल, टोपी या कपड़ा जरूर होना चाहिए।
भाई की आरती उतारें और सकारात्मक मनोकामना करें
तिलक लगाने और कलाई पर राखी बांधने के बाद भाई की आरती जरूर उतारें। आरती उतारते समय मन ही मन ईश्वर से अपने भाई की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और जीवन में सफलता की प्रार्थना करें। बहनों की सच्ची भावना और दुआओं से भाई पर आने वाले सभी कष्ट टल जाते हैं।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
