Raksha Bandhan 2024: 90 साल बाद दुर्लभ संयोग में मनाया जाएगा रक्षाबंधन का पर्व, इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे भोलेनाथ

punjabkesari.in Saturday, Aug 10, 2024 - 08:24 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Raksha Bandhan 2024: 19 अगस्त को सावन के महीने का समापन हो जाएगा और इसी दिन आखिरी सोमवार भी है। पंचांग के अनुसार सावन माह के कृष्ण पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर राखी का पर्व मनाया जाता है और इस बार ये पर्व 19 अगस्त को मनाया जाएगा। एक दिन में इतने सारे शुभ संयोग होने की वजह से इस दिन  विशेष और दुर्लभ संयोग बन रहा है। वर्ष 2024 में सावन माह की शुरुआत भी सोमवार से हुई थी और इसका समापन भी सोमवार वाले दिन होगा। ग्रहों और नक्षत्रों के अनुसार से रक्षाबंधन का ये पर्व बेहद ही खास माना जा रहा है। इस दिन कुछ राशियां ऐसी हैं जिनपर भोलेनाथ अपनी असीम कृपा बरसाएंगे। तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां -

PunjabKesari Raksha Bandhan

मेष राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रक्षाबंधन पर मेष राशि एक जातक कुछ बड़ा मुकाम हासिल करेंगे। कार्यक्षेत्र या कारोबार से जुड़ी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। युवा वर्ग अपनी जिम्मेदारी को निभाने में कामयाब रहेंगे। अगर आपके जीवन में कोई परेशानी थी वो दूर हो जाएगी। वाहन थोड़ा संभल कर चलाएं। भोलेनाथ आपकी झोली खुशियों से भर देंगे। आर्थिक दशा पहले से भी ज्यादा बेहतर रहेगी। छात्र शिक्षा के क्षेत्र में बढ़िया नाम कमाएंगे।

मिथुन राशि
मिथुन राशि भगवान
शिव की प्रिय राशि है। ऐसे में रक्षाबंधन का दिन आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। जीवन में मनचाही तरक्की मिलने की सम्भावना है। धन कमाने के बहुत से मौके मिलेंगे। सेहत में जो चिंता थी वो भी दूर होती हुई दिखाई देगी। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। जल्द ही जीवन में खुशियों का वेलकम होगा। लम्बे समय से रुके हुए कार्य भी भगवान की कृपा से पूरे हो जाएंगे। इस राशि की महिलाएं कामकाज में काफी व्यस्त रहेंगी।

PunjabKesari Raksha Bandhan

धनु राशि
रक्षाबंधन का दिन धनु राशि वालों के लिए बहुत ही खास साबित होगा। इस दौरान आपकी नौकरी में प्रमोशन में योग बन सकते हैं। कारोबार में मनचाही डील पक्की हो जाएगी। अधूरे कामों को पूरा करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी। जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी। परिवार में किसी नन्हे मेहमान का आगमन हो सकता है। नई नौकरी के अवसरों में वृद्धि होगी। सेहत का खास ध्यान रखें।

कुम्भ राशि
सावन का आखिरी सोमवार कुम्भ राशि के जीवन में नया बदलाव लेकर आएगा। अपने जीवन को लेकर कुछ बड़े फैसले ले सकते हैं। इस राशि के भाई-बहन में काफी मिठास आने वाली है। जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। पारिवारिक माहौल की चिंताएं भी दूर होती नजर आएंगी। घर में किसी मेहमान का अचानक से आगमन हो सकता है। दूर बैठे रिश्तेदार की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। ये दिन आपके जीवन में ढ़ेर सारी खुशियां लेकर आएगा।
 

PunjabKesari Raksha Bandhan


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News