Rain Water Vastu : बारिश के पानी से करें ये वास्तु उपाय, सकारात्मक ऊर्जा होगी मजबूत और घर में बरसेगी खुशहाली

punjabkesari.in Monday, Aug 10, 2026 - 01:28 PM (IST)

Rain Water Vastu : सावन के महीने में बारिश का सिलसिला चलता रहता है। शास्त्रों और वास्तु शास्त्र में प्रकृति को सभी तत्वों का विशेष महत्व बताया गया है। बारिश मौसम को खुशनुमा और धरती को हरा-भरा बना देती है। शास्त्रों और वास्तु शास्त्र के अनुसार, बारिश का पूनी धरती की प्यास बुझाने और फसलों के लिए ही नहीं, बल्कि घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर करने और  सोए हुए भाग्य को जगाने के लिए बहुत शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र में बारिश के पानी को अमृत जल के समान पवित्र माना गया है। यदि सही विधि के साथ बारिश के के पानी के कुछ खास यउपाय किए जाएं, तो जीवन में खुशहाली बनी रहती है और आर्थिक तंगी दूर होती है। 

Rain Water Vastu

बारिश के पानी के 4 चमत्कारी वास्तु उपाय

मुख्य द्वार का पोछा और नकारात्मकता का नाश 
बारिश का पानी किसी तांबे के बर्तन में जमा कर लें औक सुबह के समय इस जल में थोड़ा का नमक  डालकर गंगाजल का छिड़काव करें और मुख्य द्वार पर पोंछा लगाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से नकारात्मक शक्तियां और वास्तु दोष दूर रहते हैं। 

कर्ज और आर्थिक संकट से मुक्ति
जब तेज बारिश हो रही हो, तो एक साफ बर्तन को खुली छत में रख दें ताकि बारिश का पानी सीधे उसमें इकट्ठा हो जाएं। इस जल को एक साफ बातल में भरकर घर की उत्तर-पूर्व दिशा में रख दें। ऐसा करने से रुका हुआ पैसा वापस मिलता है और अनचाहे खर्चों पर रोक लग जाती है। 

Rain Water Vastu

व्यापार और नौकरी में तरक्की 
यदि आपको लगातार व्यापार में घाटा हो रहा हो या नौकरी में पदोन्नति न मिल रही हो, तो बारिश के पानी को एक कांच के बर्तन में भरकर उसमें थोड़ा सा दूध और गुलाब की पंखुड़ियां मिलाएं। इस जल को अपने कार्यस्थल या दुकान की उत्तर दिशा में स्थापित करें। इस उपाय से कार्यक्षेत्र का माहौल खुशनुमा होता है और नए व्यावसायिक अवसर प्राप्त होते हैं।

गृह-क्लेश और मानसिक तनाव से राहत 
सावन या मानसून के दौरान बारिश के पानी से भगवान शिव का जलाभिषेक करें। शिवलिंग पर उनके मंत्रों और नामों का जाप करते हुए जल चढ़ाएं। माना जाता है कि इस उपाय को करने से शिव जी की विशेष कृपा बनी रहती है। साथ ही गृह-क्लेश और मानसिक तनाव से राहत मिलती है। 

Rain Water Vastu


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News