Rahu Transit 2025: राहु का महापरिवर्तन, वृश्चिक राशि वालों को मिलेगी गजब की सफलता

punjabkesari.in Monday, Mar 24, 2025 - 11:57 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Rahu Transit: 2025 में राहु अपनी चाल बदलने वाले हैं और उनकी चाल बदलने से वृश्चिक राशि वालों की ज़िंदगी में जबरदस्त बदलाव भी होने वाला है। राहु आपके जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन लेकर आएंगे और कई हैरान कर देने वाली सफलताएं आपको देंगे यानी बहुत बड़े सरप्राइज भी आपको राहु की वजह से मिलने वाले हैं और वृश्चिक राशि वालों को यह सरप्राइज 18 महीने यानी डेढ़ साल के इंतजार के बाद मिलने वाले हैं क्योंकि राहु हर 18 महीने बाद अपनी चाल बदलते हैं और उनका चाल बदलना जीवन में बड़े बदलाव लेकर आता है।

PunjabKesari Rahu Transit

राहु एक तिलस्मी ग्रह हैं। शैडो ग्रह हैं। मायावी ग्रह हैं क्योंकि यह सौरमंडल में दिखाई नहीं देते लेकिन इसके बावजूद ज्योतिष में इस ग्रह का जबरदस्त प्रभाव रहता है। राहु हर 18 महीने बाद अपनी स्थिति बदलता है और यह बदलाव जीवन में बड़े बदलाव लेकर आता है। तो आइए जानते हैं कि राहु का यह बदलाव वृश्चिक राशि के लिए कहां-कहां झलकने वाला है।

2025 में राहु कब अपनी चाल बदलने वाले हैं और इस समय राहु किस राशि में गोचर कर रहे हैं। राहु इस समय देवगुरु बृहस्पति की मीन राशि में गोचर कर रहे हैं और साल 2025 में वह 18 मई को 18 महीने बाद अपना राशि परिवर्तन करेंगे। वह मीन राशि से निकलकर शनि देव की कुंभ राशि में आ जाएंगे। शनि की तरह राहु जब भी राशि परिवर्तन करते हैं, तो ज्योतिष की दुनिया में बहुत बड़ी हलचल होती है। बहुत बड़ा खेला कई राशियों के साथ हो जाता है। शनि एक राशि में अढ़ाई साल रहते हैं और उसके बाद राहु और केतु ऐसे ग्रह हैं, जो एक राशि में 18 महीने रहते हैं। यह अवधि बहुत लंबी होती है और शनि की तरह राहु भी एक ऐसे ग्रह हैं, जो रंक को राजा बना देते हैं और छप्पर फाड़ कामयाबी भी देते हैं। असंभव को संभव कर दिखाते हैं और हमारे लिए सफलताओं के दरवाजे खोल देते हैं और कुछ नया हासिल करने का हमारे भीतर जुनून पैदा कर देते हैं।

लेकिन अगर राहु अशुभ स्थिति में हो तो उसे व्यक्ति को राजा से रंक भी बना देते हैं। अब 18 मई 2025 से 18 महीने का समय वृश्चिक राशि वालों की जिंदगी में बहुत बड़ा बदलाव लेकर आएगा। एक तरफ 29 मार्च 2025 को वृश्चिक राशि पर शनि की ढैया समाप्त हो जाएगी और दूसरी तरफ राहु का राशि परिवर्तन वृश्चिक राशि वालों की जिंदगी में काफी पॉजिटिव बदलाव लेकर आ रहा है। राहु, जो अप्रत्याशित ऑपच्यरुनिटीज लेकर आते हैं और जिंदगी में जबरदस्त बदलाव लेकर आते हैं और अब इन्हीं राहु का राशि परिवर्तन वृश्चिक राशि वालों के जीवन में कई नए द्वार खोल सकता है। राहु आपको इस साल अपनी सीमाओं से बाहर निकलने और कुछ बड़ा हासिल करने की प्रेरणा भी देता रहेगा।

PunjabKesari Rahu Transit

राहु के इस गोचर के बाद वृश्चिक राशि वालों को कई क्षेत्रों में राहत मिल सकती है। जैसे:- करियर में रुके हुए काम गति पकड़ेंगे। वित्तीय मामलों में सुधार होगा। विदेश यात्रा या विदेश में बसे लोग नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा, और आप नई योजनाओं पर काम शुरू कर पाएंगे।

राहु के इस गोचर से वृश्चिक राशि वालों के लिए विदेश यात्रा के योग प्रबल होंगे। अगर आप विदेश में शिक्षा, नौकरी, या व्यापार के बारे में सोच रहे हैं, तो राहु आपकी योजनाओं को साकार करने में मदद करेगा। यह समय नए देशों में नेटवर्क बनाने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त करने का है। मेष राशि वालों को राहु के सिग्नेचर का पूरा फायदा उठाना चाहिए।

इसके अलावा राहु के इस गोचर का वृश्चिक राशि वालों पर दूसरा सबसे बड़ा पॉजिटिव प्रभाव यह पड़ेगा कि राहु आपको गहरी आध्यात्मिकता की ओर ले जा सकता है। आप ध्यान, योग, और आत्मनिरीक्षण के माध्यम से अपने भीतर की शक्तियों को पहचानेंगे। यह समय आपको मानसिक शांति और संतुलन प्रदान करेगा।

यही नहीं, 2025 में राहु की ऊर्जा आपके अंदर रचनात्मकता और नए विचारों को बढ़ावा देगी। आप पुराने तरीकों से हटकर कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। यदि आप किसी कला, लेखन, या नए प्रोजेक्ट में रुचि रखते हैं, तो यह समय आपके लिए लाभकारी रहेगा। आपकी जिंदगी में सबसे बड़ा बदलाव यह भी आएगा कि  राहु आपको पुराने बंधनों और सीमाओं से मुक्त करेगा। आप उन चीजों को पीछे छोड़ पाएंगे जो आपकी तरक्की में बाधा डाल रही थीं। यह समय नई शुरुआत का होगा।

राहु वृश्चिक राशि वालों को इस साल अप्रत्याशित आर्थिक लाभ भी देगा। हालांकि खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन राहु अचानक आर्थिक लाभ के भी संकेत देता है। यदि आपने कहीं निवेश किया है या कोई नया प्रोजेक्ट शुरू किया है, तो उससे आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है। 

उपाय- शनिवार के दिन काले तिल और काले कपड़े का दान करें। "ॐ रां राहवे नमः" मंत्र का 108 बार जाप करें। शिवजी की आराधना करें और रुद्राभिषेक कराएं। जरूरतमंदों को भोजन कराएं और सेवा कार्य में हिस्सा लें।

2025 में राहु का राशि परिवर्तन वृश्चिक राशि वालों के लिए विदेश यात्राओं, आत्मिक विकास, और अप्रत्याशित आर्थिक लाभ जैसे सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। यह समय आपके लिए नई ऊंचाइयों को छूने और अपने जीवन में सकारात्मकता लाने का है।

PunjabKesari Rahu Transit

गुरमीत बेदी
9418033344


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News