भविष्यफल: मंगल पर राहु की नजर, किस राशि पर पड़ेगा असर
punjabkesari.in Tuesday, Jan 30, 2018 - 08:02 AM (IST)

आज का शुभाशुभ: मंगलवार दि॰ 30.01.18 चंद्र कर्क राशि व पुनर्वसु नक्षत्र, भाग्यांक 6, शुभरंग गुलाबी, शुभदिशा दक्षिणपूर्व, राहुकाल शाम 3 से शाम 4:30 तक।
आज का विशेष उपाय: बुरे असर से बचने हेतु गरीबों को भरपेट मीठा भोजन करवाएं।
आज का महामंत्र: ॥ अं अंगारकाय दयाकराय नमः॥ इस मंगल मंत्र से बुरा असर खत्म होता है।
मेष: खुद पर कंट्रोल रखें। ऑफिस में किसी से उलझ सकते हैं। अपने काम में ज्यादा ध्यान दें। दिन भर आलस्य का माहौल रह सकता है।
वृष: प्रोफैशनल मामले में सावधान रहें। नुकसान होने से बचेगा। इन्वैस्टमैंट लाभ देगा। काम पर ध्यान देने से पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा।
मिथुन: ई-मेल से किसी खास मामले की जानकारी मिलेगी। स्टूडैंट्स को पढ़ाई में लाभ होगा। बिजनैस में नई तकनीक से लाभ होगा।
कर्क: सामाजिक प्रभाव व पॉपुलरिटी बढ़ेगी। कार्य सफलता मिलेगी। कोई रिस्की कदम उठाने से बचें। पारिवारिक क्लेश के संकेत हैं।
सिंह: नए आइडियाज लेकर आगे बढ़ेंगे। रिश्तेदारों से पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे। दोस्तों से लाभ होगा। पारिवारिक बहसबाजी होगी।
कन्या: इंटेलिजेंस से कार्यक्षेत्र में फायदा होगा। पुराने समय से चली आ रही टैंशन कम होगी। आपकी मदद करने के लिए लोग आगे आएंगे।
तुला: सहकर्मी टीमवर्क से खुश होंगे। नए प्रॉजेक्ट से अड़चनें दूर होंगी। हैल्थ पर ध्यान दें। रोमांस हेतु समय बेहतर है। खर्च बढ़ेगा।
वृश्चिक: मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। मुनाफे के मौके आएंगे। पार्टी में असरदार लोगों से मुलाकात होगी। खास काम की चिंता मिटेगी।
धनु: समय का सदुपयोग करें। सभी इच्छाएं पूरी होंगी। कार्यक्षेत्र में भागदौड़ रहेगी। कामकाज में अनुभवी लोगों की सलाह लाभ देगी।
मकर: कामकाज कि स्थितियां बेहतर होंगी। बिजनैस में मुनाफा होगा। शादीशुदा जिंदगी कामयाब होगी। समय को व्यवस्थित रखें।
कुंभ: बढ़ते खर्च काबू में आएंगे। कोई प्रॉजेक्ट फाइनलाइज होगा। रोमांटिक अफेयर्स मजबूत बनेंगे। ऑफिशियल कार्य पर ध्यान दें।
मीन: कोशिश जारी रखने से लंबित काम बनेंगे। सतर्क होकर कार्य करें। बाहर फिजूलखर्ची करने से बचें। परिजनों संग समय गुजारें।
आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com