Rahu Ketu Transit 2023-2024: राहु का मीन राशि में गोचर, मिथुन राशि को मिलेगी ये बड़ी खुशखबरी
punjabkesari.in Tuesday, Aug 08, 2023 - 10:34 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Rahu ketu Transit: आज बात करेंगे राहु- केतु के गोचर में से राहु का असर आपके ऊपर कैसा रहने वाला है ? ये दोनों ग्रह एक साथ राशि परिवर्तन करते हैं, वक्र अवस्था में रहते हैं। ये गोचर 30 अक्टूबर को होने जा रहा है और 18 मई 2025 तक ये राशि परिवर्तन होगा। दोनों एक साथ बढ़िया फल नहीं करते। आज आपको बताएंगे कि मिथुन राशि को इसका क्या असर देखने को मिलेगा ?
यदि आपकी कुंडली में राहु बारहवें या आठवें भाव में नहीं है तो निश्चित तौर पर आपको इसका फायदा होने वाला है। सबसे पहले आपका स्थान परिवर्तन होने वाला है 30 अक्टूबर के बाद। जिनके पास जॉब नहीं है, उनके लिए भी रास्ते खुलने वाले हैं। राहु गोचर करेंगे दशम भाव में। ये पाप ग्रह हैं और पाप ग्रह का 3,6,9,11 में बढ़िया होता है। केतु शुभ नहीं रहेंगे। केतु पंचम भाव में गोचर कर रहे थे। ये वहां पर भी शुभ नहीं थे और यहां पर आएंगे तो शुभ नहीं रहेंगे। पिछले समय में केतु की वजह से बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा था लेकिन अब ये दिक्कतें दूर हो जाएंगी। राहु कर्म भाव में बैठे हैं और राहु का इसमें आना आपके लिए सही रहेगा। इस गोचर के बाद जो भी फैसला लेंगे वो सही होगा।
कर्म स्थान से पंचम पर राहु की दृष्टि है। मिथुन राशि के जातकों को फायदा मिलेगा। यदि कोई मुकदमा चल रहा है तो उसमें आपको कोई फायदा मिल सकता है। छोटी-मोटी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। केतु चौथे भाव में हैं तो यहां पर मां की सेहत को लेकर कोई दिक्कत हो सकती है।
नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728