Mahashivratri 2021- शुभ मुहूर्त में करें पूजा, मंद पड़ा भाग्य होगा उदय

punjabkesari.in Thursday, Mar 11, 2021 - 06:10 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Mahashivratri 2021: महाशिवरात्रि हिन्दुओं के सबसे बड़े पर्वों में से एक है। ये शिव और शक्ति के मिलन का एक महान पर्व है।  इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था इसलिए भक्तगण महाशिवरात्रि को गौरी-शंकर की शादी की सालगिरह के रूप में मनाते हैं। महाशिवरात्रि को अत्यन्त महत्वपूर्ण और पवित्र माना जाता है।  धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शिवरात्रि की रात आध्यात्मिक शक्तियां जागृत होती हैं।

PunjabKesari shiv g

Maha Shivratri importance: ज्योतिष में कहा गया है महाशिवरात्रि पर महादेव को प्रसन्न करना बेहद आसान है। उनकी पूजा-अर्चना करने से जीवन में सुख-शांति मिलती है और लोगों की किस्मत जाग जाती है। भोलेनाथ अपने सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

PunjabKesari shiv g

Maha Shivratri Ke Upay: सदा निरोगी बने रहने हेतु सफेद शिवलिंग पर जलाभिषेक करें।

मुश्किल कार्य में आसानी हेतु शिवलिंग पर पंचामृत चढ़ाएं।

मनोकामनाओं की पूर्ति हेतु शिवलिंग पर चढ़ा चांदी का टुकड़ा पर्स में रखें।

घर की उत्तर दिशा में पारद शिवलिंग रखने से मंद पड़ा भाग्य उदय हो जाता है।

PunjabKesari shiv g

Maha Shivratri shubh muhurat: महाशिवरात्रि पूजा का शुभ मुहूर्त
इस बार 11 मार्च 2021 को महाशिवरात्रि का निशीथ काल पूजा मुहूर्त रात 12:06 41 सेकंड से 12:55 14 सेकंड तक है यानि कुल 48 मिनट का निशीथ काल पूजा मुहूर्त है। जबकि महाशिवरात्रि पारणा मुहूर्त  06:36:06 से 12, मार्च को 3 बजकर 4 मिन्ट 32 सेकंड तक है।

गुरमीत बेदी  
gurmitbedi@gmail.com

PunjabKesari shiv g


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News