Premanand Maharaj Darshan Update: प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन करने जा रहे हैं, पढ़ें ये खबर
punjabkesari.in Tuesday, May 19, 2026 - 09:01 AM (IST)
मथुरा (इंट.): वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उनकी नियमित पदयात्रा और एकांतिक दर्शन अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। इस सूचना के बाद भक्तों में चिंता का माहौल है। आश्रम प्रशासन और शिष्यों ने श्रद्धालुओं से फिलहाल आश्रम न आने की अपील की है।
जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते चिकित्सकों ने प्रेमानंदजी महाराज को पूर्ण विश्राम की सलाह दी है। इसके बाद आश्रम प्रबंधन ने उनकी प्रतिदिन होने वाली पदयात्रा स्थगित कर दी। साथ ही एकांतिक दर्शन पर भी अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है। आश्रम के शिष्यों ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि महाराज जी के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए फिलहाल किसी को भी दर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी।
उन्होंने भक्तों से सहयोग की अपील करते हुए कहा, “कृपया वापस जाइए और महाराज जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना कीजिए।’’
