Pradosh Vrat 2024 June: जून में कब-कब रखा जाएगा प्रदोष व्रत, जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त

punjabkesari.in Friday, May 31, 2024 - 12:23 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Pradosh Vrat 2024 June: हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत रखा जाता है। इस दिन भोलेनाथ की पूजा करने का विधान है। माना जाता है कि इस दिन पूरे विधि-विधान से महादेव की पूजा करने से मन की हर मनोकामना पूरी होती है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही घर में सुख-शांति बनी रहती है। अब जून का महीना शुरू होने वाला है। ऐसे में आइए जानते हैं कि जून में पड़ने वाले दोनों प्रदोष व्रत की डेट और शुभ मुहूर्त के बारे में-

PunjabKesari Pradosh Vrat June
First Pradosh fast of June month जून माह का पहला प्रदोष व्रत
पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 04 जून को रात 12 बजकर 18 मिनट पर होगी और इसका समापन अगले दिन यानी 04 जून को रात 10 बजकर 01 मिनट पर होगा। ऐसे में प्रदोष व्रत 04 जून को रखा जाएगा।

Second Pradosh fast of June जून का दूसरा प्रदोष व्रत
पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि का प्रारंभ 19 जून को सुबह 07 बजकर 28 मिनट से होगा और इसके अगले दिन यानी 20 जून को सुबह 07 बजकर 49 मिनट पर तिथि का समापन होगा। ऐसे में 20 जून को प्रदोष व्रत किया जाएगा।

PunjabKesari Pradosh Vrat June

Importance of Pradosh fast प्रदोष व्रत का महत्व
हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का बहुत महत्व होता है। माना जाता है कि इस दिन पूरे विधि-विधान से शिव जी की आराधना करने से जीवन में आने वाली हर परेशानी से छुटकारा मिलता है और परिवार में खुशहाला बनी रहती है। साथ ही धन-धान्य में वृद्धि होती है।

Shiv prayer mantra शिव प्रार्थना मंत्र
करचरणकृतं वाक् कायजं कर्मजं श्रावण वाणंजं वा मानसंवापराधं। विहितं विहितं वा सर्व मेतत् क्षमस्व जय जय करुणाब्धे श्री महादेव शम्भो ॥

PunjabKesari Pradosh Vrat June


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News