Pradosh Vrat 2022: कर्ज से छुटकारा दिलाएंगे ये अचूक उपाय

punjabkesari.in Tuesday, Mar 15, 2022 - 08:25 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Pradosh Vrat 2022: साल 2022 के फाल्गुन माह में शुक्ल पक्ष का प्रदोष व्रत 15 मार्च यानी आज पड़ रहा है। मंगलवार के दिन आने वाले प्रदोष व्रत को भौम प्रदोष कहा जाता है। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार भौम प्रदोष व्रत उन लोगों को विशेष रूप से करना चाहिए, जो कर्ज में डूबे हुए हैं या जो अपनी भूमि, भवन, संपत्ति खरीदना चाहते हैं। भौम प्रदोष व्रत के दिन कुछ अचूक उपाय हैं, जिन्हें अगर आप कर लेते हैं तो भोलेनाथ आपकी हर इच्छा ज़रूर पूरी करते हैं। सबसे पहले आपको बता दें, भौम प्रदोष व्रत की पूजा प्रदोषकाल में की जाती है। इस समय पूजा का फल दोगुना हो जाता है। ये हैं भगवान शंकर को प्रसन्न करने के खास उपाय-

PunjabKesari Pradosh Vrat
ज्योतिष के अनुसार मंगल दोष से पीड़ित जातकों का कर्ज कभी समाप्त नहीं होता इसलिए भौम प्रदोष के दिन मंगल को प्रसन्न करने के लिए मंगल स्तोत्र का पाठ करें। भौम प्रदोष के दिन पूरे दिन केसर का तिलक मस्तक, कंठ और नाभि में लगाएं। इससे आपका कर्ज उतरने लगेगा। इसके अलावा इस पूजा स्थल पर मंगल यंत्र की स्थापना करें। तांबे या अष्टधातु का यंत्र या फिर केसर की स्याही से बने हुए मंगल यंत्र का पूजन करें।

PunjabKesari Pradosh Vrat
भौम प्रदोष व्रत के दिन हनुमान जी को आंकड़े के 51 पत्तों से बनी माला पहनाएं। प्रत्येक पत्ते पर राम लिखें। इससे आपकी हर इच्छा पूरी होगी।

प्रदोष व्रत के दिन पीपल के पेड़ की 108 परिक्रमा करते हुए जल अर्पित करें।

विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व लक्ष्मी-विष्णु के मंदिर में दर्शन कर खीर का नैवेद्य लगाने से घर में धन आगमन होने लगता है।

PunjabKesari Pradosh Vrat

भौम प्रदोष व्रत विधि: प्रदोष व्रत के दिन प्रात:काल स्नानादि से निवृत होकर व्रत का संकल्प लें। यदि आप कर्ज मुक्ति या किसी और इच्छा के निमित्त प्रदोष व्रत कर रहे हैं तो संकल्प में उसका वर्णन भी करें। शिव परिवार का पूजन करें। दिन भर निराहार व्रत रखें। सायंकाल प्रदोषकाल में पुन: शिव जी का अभिषेक पूजन करें। प्रदोष व्रत की कथा सुनें या पढ़ें, फलों और मिष्ठान का नैवेद्य लगाएं। कर्ज मुक्ति के लिए भौम प्रदोष के दिन शिव जी का पूजन करके गन्ने के रस से अभिषेक करें। शिव जी को लाल मसूर की दाल अपने हाथ से अर्पित करें और ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करते रहें। कर्ज मुक्ति के लिए भौम प्रदोष के दिन गणेश जी के ऋणमोचक मंगल स्तोत्र के 21 पाठ करें।

यदि आप भौम प्रदोष के दिन इन उपायों को कर लेते हैं तो शीघ्र ही आपकी सारी इच्छाएं पूरी हो जाएंगी साथ ही कर्ज से भी मुक्ति मिलेगी।

PunjabKesari Pradosh Vrat


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News