क्या है पिंगला गीता, जानते हैं आप?

punjabkesari.in Saturday, Jul 03, 2021 - 05:23 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
महाभारत के दौरान जब अर्जुन अपने ही कुल के भाईयों आदि को मारना नहीं चाहता था और व्याकुल हो गया था तब श्री कृष्ण ने उसे श्रीमद्भागवत गीता का ज्ञान दिया था। इस दौरान श्री कृष्ण ने अर्जुन को मानव जीवन से जुड़ी लगभग हर बात बताई थी। इस प्रसंग के बारे में लगभग लोग जानते हैं। परंतु क्या आप जानते हैं महाभारत के समय श्रीमद्भागवत के अलावा कई प्रकार की गीता का ज्ञान दिया गया है। जी हां, शास्त्रों में किए वर्णन के अनुसार इसमें  श्रीमद्भागवत गीता के अलावा अनु गीता, हंस गीता, पराशर गीता, बोध्य गीता, विचरव्नु गीता, हारीत गीता, काम गीता, पिंगला गीता, वृत्र गीता, शंपाक गीता, उद्धव गीता, मंकि गीता, व्याध गीता जैसी अनेक गीताओॆ का वर्णन किया गया है। 

इसके अतिरिक्त गुरु गीता, अष्ट्रवक गीता, गणेश गीता, अवधूत गीता, गर्भ गीता, परमहंस गीता, कर्म गीता, कपिल गीता, भिक्षु गीता, शंकर गीता, यम गीता, ऐल गीता, गोपीगीता, शिव गीता और प्रणव गीता आदि गीताओं का भी महाभारत समय में उल्लेख मिलता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं इन्हीं में से एक से जुड़े तीन रहस्यों के बारे में। दरअसल हम बात कर रहे हैं पिंगला गीता के बारे में की आखिर ये क्या है। 

धार्मिक किंवदंतियों के अनुसार पिंगला गीता पिंगला नाम काी एक नाचने वाली लड़की को मिले ज्ञान और प्रबुद्धता का सदेंश देती है। कहा जाता है यह यानि पिंगला एक प्रसिद्ध गणिका के रूप में जाने जाती थी। 

बताया जाता है कि महाभारत के शांति पर्व में पिंगला गीता का वर्णन मिलता है। माना जाता है यह गीत पितामह भीष्म और युधिष्ठिर के बीच हुआ एक संवाद है। 

बताया जाता है पिंगला नामक इस गीता में धन संपत्ति के नष्ट होने अथवा किसी प्रियजन की मृत्यु होने पर उत्पन्न शोक के निवारण एक प्राचीन आख्‍यान के माध्यम से बताया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News