खुद के साथ दूसरों को भी किसी भी वक्त मुश्किलों में फंसा देते हैं इन 4 राशियों के जातक

punjabkesari.in Thursday, Aug 06, 2020 - 04:46 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
अपने साथ-साथ दूसरों को भी मुश्किलों में धकेल लेते हैं इस राशि के लोग रोज़ हमारी मुलाकात किसी नए इंसान से होती है। इनमें से कुछ लोग ऐसे होते हैं जो बहुत ही हमारे जीवन में अपनी एक खास जगह बना लेते हैं। मगर कई बार हम इन्हीं में से ऐसे लोगों को हम अपने जीवन में जोड़ लेते हैं जो हमारे जीवन में खुशियां नहीं बल्कि टेंश्न लाते हैं। जी हां, ये लोग अपने साथ-साथ दूसरों को भी अपनी मुश्किलों में धकेल लेते हैं। अब सवाल ये उछका है कि इस बात का पता कैसे लगाया जाए कि कौन सा व्यक्ति हमारे साथ आगे चलकर कैसे रहेगा? या किसका साथ हमें खुशी तो किसका साथ हमारे जीवन में कठिनाईयां पैदा कर देते हैं। आपको बता दें आप इस बात का पता लगा सकते हैं। कैसे? चलिए बताते है कैसे आप जान सकते हैं रोज़ाना जीवन में मिलने वालों में से कौन सा पर्सन आपके लिए अच्छा या बुरा हो सकता है।
PunjabKesari, Zodiac, Zodiac Sign, Jyotish Gyan, Jyotish Shastra, Astrology, Jyotish Gyan, Jyotish Shastra, Jyotish Gyan in Hindi, Sagittarius, Cancer, Leo, Scorpio
दरअसल ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हम राशि के माध्यम से जान सकते हैं कि कौन सा व्यक्ति हमारे लिए अच्छा होता है। इसमें किन्हीं 4 राशि वालों के बारे में बताया है कि जिनके जातक खुद तो परेशानियों को न्यौता देते हैं बल्कि अपने साथ ही दूसरों को भी अपनी मुश्किलों में धकेल देते हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां-

कर्क राशि-
कहा जाता है इस राशि के लोग बहुत जिद्दी होते हैं, किसी भी कार्य को लेकर जब इनके दिमाग में कोई आडिया आता है तो ये लोग इसे पूरा करने के लिए किसी भी हद तक पहुंच जाते हैं। जिसके चलते ये कुछ परिस्थितियों में अपने साथ-साथ दूसरों को भी मुश्किलों में डाल देते हैं। 

सिंह राशि-
इस राशि के जातक भी केवल अपने दिमाग की सुनते हैं। इसके अलावा ये अपने बातों बिना डरे कहने की हिम्म रखते हैं। इतना ही नहीं कई बार ये ऐसे भी काम हाथ में ले ले लेते हैं जिससे ये मुश्किल में पड़ जाते हैं और दूसरों को भी मुश्किलों में डाल देते हैं।  यह बिना डरे अपनी बात कहकर ही दम लेते हैं। कहा जाता है कि अति आत्मविश्वास के कारण यह दूसरों के लिए मुश्किलें खड़ी कर देते हैं।
PunjabKesari, Zodiac, Zodiac Sign, Jyotish Gyan, Jyotish Shastra, Astrology, Jyotish Gyan, Jyotish Shastra, Jyotish Gyan in Hindi, Sagittarius, Cancer, Leo, Scorpio
वृश्चिक राशि-
वृश्चिक राशि वालों की बात करें तो दिमाग से बहुत ही शांत और ठंडे होते हैं। कई बार इनका ये स्वभाव ही दूसरों के लिए मुश्किलें खड़ा कर देता है। ऐसे लोग हद से ज्यादा ईमानदार होते हैं। इनकी यही ईमानदारी इनके और दूसरों के लिए परेशानी खड़ी कर देती है। 

धनु राशि-
आखिर में आते हैं इस राशि के जातक अधिक सकारात्मक और ऊर्जावान होते हैं, मगर कई बार इनकी पॉजिटिव एनर्जी दूसरों के लिए परेशानी बन जाती है। इस राशि के लोग कंफर्ट जोन में रहना पसंद करते हैं, जिसके चलकते ये कई बार अपने साथ वालों को उनकी मन पसंदीदा काम भी नहीं करने देते। जिससे आपको परेशानी होती है। 
PunjabKesari, Zodiac, Zodiac Sign, Jyotish Gyan, Jyotish Shastra, Astrology, Jyotish Gyan, Jyotish Shastra, Jyotish Gyan in Hindi, Sagittarius, Cancer, Leo, Scorpio


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News