Solar Eclipse 2024: 8 अप्रैल को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, 4 राशि वालों पर होगी जमकर धन वर्षा

punjabkesari.in Wednesday, Apr 03, 2024 - 08:24 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Solar Eclipse 2024: 8 अप्रैल को सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। हालाँकि ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। जिस समय ये ग्रहण लगेगा उस समय भारत में रात का समय होगा। सूतक भी नहीं लगेगा न ही मंदिरों के कपाट बंद होंगे। लेकिन ये पिछले 50 सालों का सबसे लम्बा सूर्य ग्रहण माना जा रहा है। कनाडा ने इस दिन स्टेट और इमरजेंसी घोषित कर दी है। इसके प्रभाव नेगेटिव भी आ सकते हैं। ये भारत में नहीं दिखेगा लेकिन इसके अच्छे या बुरे प्रभाव कुछ राशियों को देखने को मिलेंगे। चार राशियां ऐसी हैं जिनको इस सूर्य ग्रहण का बहुत बढ़िया फल मिलेगा। 

तुला राशि के जातकों के लिए ये ग्रहण शुभ साबित होगा। यह ग्रहण आपकी कुंडली में छठे भाव में लगेगा। पापी ग्रह इस भाव में बढ़िया फल करते हैं। ऐसा हो सकता है कोर्ट से सम्बंधित फैसलों में आपको राहत मिले। कर्ज से भी मुक्ति मिलने की सम्भावना है। 

वृष राशि के जातकों के लिए भी यह  ग्रहण शुभ साबित होगा। ग्यारहवें भाव में ये ग्रहण लगने जा रहा है। सूर्य और राहु दोनों ही इस भाव में होंगे। सूर्य आपकी कुंडली में चौथे भाव के स्वामी हैं। मां की सेहत को लेकर गुड न्यूज़ सुनने को मिलेगी। कोई प्रॉपर्टी या वाहन खरीद सकते हैं। आय में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। प्रमोशन मिलने की भी सम्भावना है। 

ये ग्रहण मकर राशि के जातकों के लिए भी काफी बढ़िया है। ये ग्रहण तीसरे भाव में लग रहा है। तीसरे भाव में सूर्य और राहु का गोचर शुभ फल प्रदान करता है। लिहाजा आपको इसके बढ़िया फल मिल सकते हैं। भाई की सेहत को लेकर बढ़िया खबर आ सकती है। नए प्रोजेक्ट में सफलता मिलने की सम्भावना है। जिनका काम रिसर्च से जुड़ा हुआ हैं उनको इसके बढ़िया फल मिलेंगे। 

मेष राशि के जातकों को इसके बढ़िया परिणाम नहीं मिलेंगे। इसका कारण यह है कि 12वें भाव में मीन राशि में ये ग्रहण लगेगा। ये मोक्ष और खर्चे का स्थान होता है। खर्चे बढ़ने की सम्भावना है। बेवजह के विवाद में न पड़े। खान-पान को लेकर सावधानी बरतें। 

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News