Patiala news: ढोंगी बाबा पर केस दर्ज करवाने के लिए लोगों ने थाना घेरा, शाम को पुलिस ने किया बाबा और उसकी सेविका पर केस दर्ज

punjabkesari.in Monday, May 25, 2026 - 11:02 AM (IST)

पटियाला/सनौर (जोसन): सनौर के एक मोहल्ले में रह रहे ढोंगी बाबा उर्फ नटवर लाल और उसकी सेविका के खिलाफ बीते कल से सनौर पुलिस द्वारा केस दर्ज न करने पर भड़के दुकानदारों और लोगों ने आज सनौर थाना घेरकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की है। 

शाम को लोगों के रोष के आगे झुकते हुए सनौर पुलिस ने उक्त बाबा महंत प्रवीण दास महाराज और उसकी सेविका प्रियंका के खिलाफ सनौर थाने में एफ.आई.आर. नंबर 0053 के तहत धारा 319, 318, 74, 77, 361, 308, 351 के तहत लोगों को गुमराह करने, लोगों को लूटने और लाखों रुपए हड़पने के आरोप में केस दर्ज किया है। 

उक्त बाबा ने अपना नाम महंत प्रवीण दास महाराज रखा हुआ है, उसके खिलाफ लगभग एक दर्जन से अधिक व्यक्तियों ने पिछले लंबे समय से सनौर पुलिस को शिकायतें दी थीं, लेकिन एस.एच.ओ. सनौर इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा था, जिस कारण लोग पटियाला एस.एस.पी. दफ्तर पहुंच गए। एस.एस.पी. पटियाला ने लोगों की कई अर्जियां एस.पी. (डी) को मार्क कीं, जिसके बाद शनिवार दोपहर के बाद सी.आई.ए. पटियाला पुलिस के इंचार्ज प्रदीप बाजवा ने कार्रवाई करते हुए उसे अपनी टीम के साथ सनौर से उठा लिया और सी.आई.ए. स्टाफ ले गए।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News